पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • International
  • The Thousand Year Old Historic Windsor Castle, Where Prince Harry & Megan Markle Will Tie Knot

प्रिंस हैरी और मेगन की शादी विंडसर पैलेस में होगी, 1 हजार कमरों वाला महल करीब 1 हजार साल पुराना है

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ब्रिटेन. आज 19 मई को ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल की शाही शादी होने जा रही है। दुनिया की ये सबसे चर्चित शादी 1 हजार साल पुराने विंडसर किले के अंदर होगी। राजघराने का ये किला दुनिया का सबसे बड़ा किला है जिसे 11वीं शताब्दी में बनाया गया था। इस अद्भुत किले का निमार्ण 11वीं शताब्दी में हुआ था जब इंग्लैंड पर नॉर्मनों ने हमला कर कब्जा कर लिया था। इस लड़ाई के दौरान ही नॉर्मनों के लीडर विलियम ने इस किले का निर्माण शुरू करा दिया था। सन् 1066 में इसका निर्माण शुरू हुआ था, जो 16 सालों में पूरा हुआ था।

इसके बाद हेनरी प्रथम के बाद से ही इस महल को ब्रिटेन के शासकों द्वारा उपयोग किया जाता रहा है। यह यूरोप का सबसे लंबे समय तक इस्तेमाल होने वाला किला है। इस महल को विश्व भर में अपनी आलिशान वास्तुकला के लिए जाना जाता है। इस किले की भव्यता में हर शासक ने योगदान दिया लेकिन सबसे पहले हेनरी प्रथम के पोते हेनरी द्वितीय ने इसे एक पैलेस का रूप दिया था।

 

13 एकड़ में बना

- ये किला करीब 13 एकड़ में फैला है, जिसमें लगभग 1 हजार कमरे हैं। इसी के अंदर सेंट जॉर्ज चैपल है जहां प्रिंस हैरी और मेगन शादी के बंधन में बंधेंगे। इस आलीशान किले में हर इमारत में छत की ऊंचाई 30 फीट से लेकर 50 फीट तक है, जिसमें अद्भुत नक्काशी और वास्तुकला देखने मिलती है।

 

लकड़ी से बनी थीं किले की दीवारें

- 11वीं शताब्दी में इस किले की दीवारें लकड़ी से बनाई गई थीं। 12वीं शताब्दी तक हेनरी द्वितीय ने इन्हें पत्थर से बदल दिया था। अगले 60 सालों में नॉर्मनों द्वारा बनाए गए मुख्य टावर समेत कई इमारतों को पूरी तरह से नया बना दिया गया था। इसके बाद हेनरी तृतीय ने इस काम को आगे बढ़ाया, जिसमें राजघराने के रहने वाली इमारतों और उनके सेवकों की जगहों को विभाजित करना मुख्य काम था।

 

सैंकड़ों सालों तक चलते रहे बदलाव

- सन् 1350 के बाद किंग एडवर्ड, उनके पोते रिचर्ड 2, एडर्वड चतुर्थ ने 15वीं शताब्दी तक इस किले में व्यापक बदलाव किए। एलिजाबेथ प्रथम के कार्यकाल के दौरान इस किले को मरम्मत की काफी जरूरत थी। इसके बाद इसे बड़े स्तर पर रेनोवेट किया गया। इसके बाद चार्ल्स द्वितीय, जॉर्ज तृतीय के बाद जॉर्ज चतुर्थ ने सन् 1828 में इसपर करीब 3 लाख पाउंड (करीब 3 करोड़ रु) खर्च कर इंटीरियर और फर्नीचर को और बेहतर करवाया। 

 

जब विंडसर में लगी आग

- 20 नवंबर 1992 को इस आलीशान किले में आग लग गई थी। किले के अंदर मौजूद क्वीन विक्टोरिया के प्राइवेट रूम में ये आग भड़की थी, जिसने सेंट जॉर्ज हॉल और ग्रैंड रिसेप्शन हॉल को तबाह कर दिया गया था।  इसके बाद लंबे समय तक इसकी मरम्मत का काम चला।

खबरें और भी हैं...