पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहॉकी चैंपियन्स ट्रॉफ़ी के सेमीफ़ाइनल मैच में भारत की बढ़त को रोकते हुए दूसरे हॉफ़ में पाकिस्तान ने एक गोल दाग़कर स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया.
यह टूर्नामेंट भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेला जा रहा है.
इस मैच का पहला पेनाल्टी कॉर्नर भारत को मिला था और गुरजिंदर ने इसे गोल में तब्दील कर दिया.
मैच के पहले क्वार्टर के अंतिम क्षणों में पाकिस्तान को एक पेनाल्टी कॉर्नर मिला था लेकिन पाकिस्तानी खिलाड़ी उसे गोल में तब्दील नहीं कर पाए.
और क्वार्टर का खेल 1-0 से भारत के पक्ष में रहा.
लेकिन सेकेंड हॉफ़ में पाकिस्तान को एक पेनाल्टी कॉर्नर का मौका मिला जिसे खिलाड़ी क़ादिर ने गोल में तब्दील कर दिया.
इस टूर्नामेंट में भारत की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही लेकिन उसने सेमीफ़ाइनल में जगह बनाने में कामयाबी हासिल कर ली.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.