सौहार्दपूर्ण तरीके से मना होली का पर्व
होली एवं होलिका दहन का पर्व मुरी तुलिन झालदा और कोटसिला क्षेत्र में बड़े ही धूमधाम, हर्षोल्लास एवं आपसी भाई चारे के साथ सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर सुबह ही लोगों को मंदिरों में पूजा अर्चना कर होली का अबीर गुलाल भी लगाए। इस दौरान लोगों को रंग लगाने के साथ ही साथ अबीर गुलाल लगाते हुए थी देखा गया। सभी आपस में रंग गुलाल लगाते हुए गले भी मिले और होली की मुबारक बाद भी दिये ।रंग ल्राने का सिलसिला देर दोपहर तक चला उसके बाद शाम को अबीर गुलाल ल्राने का दौर चला इस बीच पास पड़ोस के आगन्तुकों मित्रों के घरो में जाकर होली का अबीर गुलाल लगाते हुए होली की शुभकामनाएं भी दी सबने मिलकर घरों में बने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का लुप्त भी उठाया। यह सिलसिला देर रात तक चला। पूरा क्षेत्र उत्साह के माहौल में ओत प्रोत हो गया । चहल पहल भी खूब रहा। विशेषकर बच्चों में उत्साह देखने से ही लग रही थी, बच्चों ने आपस में खूब किलकारी भी किये । इधर विधायक सुदेश कुमार महतो के पैत्रिक गांव लगाम में अपने दोस्त मित्रों दोस्तो के साथ जमकर होली खेली एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाते हुए होली की मुबारक बात भी दी। होली के पूर्व बाजारों में मांस, मछली, मुर्गा की खूब बिक्री हुई। खस्सी मांस 600 सौ रुपये , बाइलर मुर्गा 120-140 रुपये, देशी मुर्गा 500 सौ रुपये एवं मछली बड़ा छोटा 120-280 रुपये तक बिका। इस दौरान खरीददारों की भीड़ घंटों तक जीम रही। इस दौरान कहीं से किसी प्रकार के अप्रिय घटना का खबर नहीं मिला।