बेड़ो में हर्षोल्लास के साथ होली का त्योहार मना
बेड़ो | रंगो त्योहार होली महापर्व पूरे ग्रामीण क्षेत्रों में सौहार्द पूर्ण वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। साथ ही लोगों ने रंगों के इस महापर्व का जमकर मजा लिया। लोगों ने सोमवार की रात्रि होलिका दहन किया । गांव पहान पुजार द्वारा विधिवत पूजा के बाद फगुवा काटा गया। जबकि मंगलवार की सुबह से ही लोगों ने रंग खेलना शुरू कर दिया और दोपहर तक लोग रंगों से सराबोर रहे। हर एक के चेहरे पर रंग व गुलाल लगे रहे। इधर, प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों व चौक-चौराहों पर होली की धूम मची रही।इस अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर अपने खुशियों का इजहार किया। वहीं गांवों में लोगो के घरों में एक से बढ़कर एक पकवान बनाकर खाया व खिलाया। साथ ही एक-दूसरे को रंग-अबीर लगाकर गले मिलकर बधाई दी। वहीं शाम में लोगों ने रंग-अबीर गुलाल खेले एवं एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी।