पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शौंडिक भवन में होली मिलन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिल्ली | शौंडिक जागरण मंच सिल्ली के तत्वावधान में सोमवार को सिल्ली शौंडिक भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सिल्ली, मुरी, बंता, पतराहातु, तुलीन व मंच के सभी इकाई के सदस्य एवं पदाधिकारी गण उपस्थित हुए। मिलन समारोह का आयोजन सिल्ली निवासी व वर्तमान में रायगड़ा में रहने वाले मंच के संरक्षक अशोक साहू के सौजन्य से किया गया। इस अवसर पर मंच के सभी सदस्यों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। तत्पश्चात सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से बैठकर दोपहर का भोजन ग्रहण किया। इससे पूर्व मंच की एक बैठक राधेश्याम साहू के अध्यक्षता में हुई। जिसमें सुधीर साहू, त्रिलोचन साहू, बद्री साहू, भूपेन भगत, राजिव लोचन साहू, रामलाल साहू आदि ने अपने अपने विचार रखें। वक्ताओं ने समाज के लोगों से एकजुट होकर रहने को कहा। और कहा एकजुटता में ही संगठन और समाज मजबूत हो सकती है। कार्यक्रम का संचालन विनोद प्रसाद साहू ने किया। इस अवसर पर कृष्ण कुमार साहू ,गणेश प्रसाद साहू, सुधीर साहु, विष्णु प्रसाद साहू, जिप सदस्य गौतम कृष्ण साहू, संजय भगत, अजीत साहूराजकुमार भगत, मुरली साहू, अमर भगत, कृष्ण मुरारी साहू, संजीव भगत, दिलीप साहू आदि उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...