मारवाड़ी युवा मंच का होली मिलन समारोह
मारवाड़ी युवा मंच की ओर से गुरूवार की शाम राजस्थान भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में समाज के जुड़े महिला,पुरूष व बच्चे शामिल हुए। देर शाम तक चले इस होली मिलन समारोह मारवाड़ी भाषा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । छोटे छोटे बच्चे व महिलाओं ने अपने अपने अंदाज में कार्यक्रम की प्रस्तुती दी। महिलाएं अपने हाथों से बने सजावटी सामान से कार्यक्रम स्थल को सजाया था । बच्चों द्वारा एक से बढ़कर डांस व नाटक प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। इससे पूर्व कार्यक्रम में शामिल लोग एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । तत्पश्चात कई कार्यक्रम आयोजित किये गये । आयोजन को सफल बनाने में काजल जगनानी,प्रियंका जैन, शिवांगी पिपुरिया, नेहा सरावगी, एकता अग्रवाल, पिंकी जैन, श्वेता भाला, संजय अग्रवाल, अखिल सरावगी, उदय भाला,मोनी जैन आदि ने सहयोग किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत से हुआ।