पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जलेश्वरधाम मे विहिप व बजरंग दल का होली मिलन समारोह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चान्हो| विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल द्वारा रविवार को जलेश्वर धाम में होली मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन जिला मिलन केंद्र प्रमुख प्रवीण सिंह राणा की अगुवाई में किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से सबको होली की शुभकामनाएं दी गई, साथ ही आगामी कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई। प्रवीण सिंह राणा ने होली पर्व की महता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सनातन संस्कृति का महापर्व होली हमें आपसी क्लेश, द्वेष और बुराइयों को होलिका के साथ दहन करने का संदेश देता है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का भी प्रतिक है। आगामी कार्यक्रमो की जानकारी देते हुए कहा कि चैत्र प्रतिपदा को हिंदू नव वर्ष बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। साथ ही 1 अप्रैल को बजरंग दल द्वारा शोभायात्रा में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को सम्मिलित होने की भी बात कही। मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया और होली की बधाई दी। मौके पर विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष सरजू प्रसाद साहू, मांडर अध्यक्ष प्रवीण रॉय, बजरंग सिंह, विपिन मिश्रा, रीना मिश्रा, कुंवर साहू, राजू साहू, दिवाकर ठाकुर, सीता देवी, श्यामसुंदर उरांव, सचिन सिंह, पारस साहू, सुबोध सिंह, एकल संच प्रमुख फुलमनी उरांव, खुशबू कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...