फूलों व गुलाल के साथ होली खेली
कुराली | श्री सुमेश्वराधाम कुटिया में होली का पावन पर्व धार्मिक भाव से मनाया गया। सुबह के समय ब्रह्मलीन स्वामी शुद्धात्मा नंद पुरी जी महाराज के स्माधि स्थल पर पूजा की गई और शाम को कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें फूलों व गुलाल प्रभु के चरणों में अर्पित किया गया। वीना अग्रवाल, सुनीता शर्मा, रीना जोशी, रश्मि, रीना प्रधान सहित अनेक महिलाओं ने प्रभु का गुणगान किया। देर शाम आरती के साथ इस होली कार्यक्रम को संपूर्ण किया गया।