- Hindi News
- National
- Khuti News Holi Tomorrow People Gathered To Buy Colors And Gulal Special Enthusiasm Among Children
होली कल, रंग और गुलाल खरीदने के लिए उमड़े लोग, बच्चों में विशेष उत्साह
रंगों का त्योहार होली मंगलवार को मनाया जाएगा। सोमवार की शाम होलिका दहन होगा। रविवार को शहर के विभिन्न जगहों में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। नगर भवन में नगर पंचायत के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इधर शहर में होली की सामग्री को लेकर कई स्टॉल लगाए गए हंै। जहां लोग अपनी पसंद के रंग, अबीर, गुलाल, पिचकारी आदि चीजों की खरीदारी कर रहे हैं। इधर सोमवार को शहर में कई जगह होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयार अभी से शुरू कर दी गयी है। होलिका दहन स्थल की साफ सफाई से लेकर होलिका दहन के लिए लकड़ी जमा करना शुरू कर दिया गया है। इधर बाजार में होली के लिए सजी दुकानों में बच्चों के बीच विभिन्न जंगली जानवरों से लेकर कई डरावने मुखौटे आकर्षत कर रहे हैं। इससे बाजार भरा पड़ा है। कोई ऐसा स्टॉल नही है जहां डरावने मुखौटे नही है। मुखौटा विक्रेता नीरज चौरसिया ने बताया कि उनके यहां 225 के दर से एक-एक मोदी मुखौटा बिक रहा है। वहीं होली को लेकर सजे स्टॉल में विभिन्न तरह के पिचकारी, रंग, अबीर एवं गुलाल उपलब्ध है। इनमे सबसे खास है हर्बल गुलाल। हर्बल गुलाल को कोई साईड इफेक्ट नही है। हर्बल गुलाल शुरूआती कीमत 80 रुपए पैकेट है। रंगों के त्योहार शांतिपूर्ण गुजरे इसके लिए जिले के सभी थानो में शांति समिति की बैठक हो चुकी है। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने हुड़दंगियों पर नजर रखने के लिए जिले के प्रमुख स्थलो पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी है। सभी प्रखंडो में दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है।
रासायनिक नहीं, आध्यात्मिक रंग में रंगंे : नीलम
डकरा | प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सुभाषनगर शाखा में होली मिलन समारोह का आयोजन कर बुराई दहन अभियान चलाया गया। सभी से अपनी बुराई को लिखवाकर दहन कराया। मौके पर शाखा संचालिका बीके प्रीति बहन ने ब्रम्हावत्सों को तिलक लगाकर होली की बधाई दी। उन्होंने कहा कि अपने जीवन से बुराई रूपी शत्रु, दु:ख: रूपी दुशासन का दहन नही करेंगे, तब तक मानव जीवन में खुशी नहीं आ सकती। वहीं बीके नीलम ने कहा होली की भौतिकवाद के कारण लोग आध्यात्मिकता से हटकर रासायनिक रंग में रंग रहे हैं। मौके पर लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाकर अपने मनोविकारों को दान करने संकल्प लिया।
डकरा में उड़े अबीर-गुलाल
डकरा | डकरा गायत्री मंदिर परिसर में महिला दिवस पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके महिलाओं ने एक-दूसरे पर जमकर रंग और गुलाल लगाए। सभी ने होली की बधाई भी दी। महिलाओं ने सामाजिक बुराइयों को दूर करने की बात कही और आपस में मिलजुलकर रंगों का त्योहार होली मनाने की अपील की। सभी ने कहा कि होली भाईचारगी का त्योहार है। इस अवसर पर सरिता देवी, पूनम देवी, ममता देवी, आरती देवी, उर्मिला देवी, प्रियंका कुमारी, रेखा देवी, कविता मंडल सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहे।
डकरा में महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में रंग गुलाल खेलतीं महिलाएं।