पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हॉलीवुड को महिला निर्देशकों से दिक्कत : जोडी फोस्टर

हॉलीवुड को महिला निर्देशकों से दिक्कत : जोडी फोस्टर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हॉलीवुड को महिला निर्देशकों से दिक्कत : जोडी फोस्टर

फोस्टर ने हॉलीवुड रिपोर्टर डॉट कॉम को बताया, \"\"मैंने कहा था और मैं यह कहती रहूंगी कि मैं निर्देशन करना चाहती हूं और मैं अभिनय से ज्यादा निर्देशन करती रहूंगी।\"\"
उन्होंने कहा कि फिल्म जगत का वह आखिरी भाग है, जिसमें बदलाव देखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यूरोप महिला निर्देशकों के मामले में कहीं आगे हैं।
अपनी फिल्म \'होटल आर्टिम्सि\' के प्रीमियर के दौरान फोस्टर ने कहा, \"\"इसकी समस्या अमेरिका है और बहुत लंबे समय से बनी हुई है। हमें अमेरिका को हिला कर रख देने की जरूरत है, ताकि उन्हें पता चले कि उन्हें महिला निर्देशकों की जरूरत है। वंडर वुमेन की तरह।\"\"
फिल्म में स्टर्लिग के. ब्राउन, सोफिया ब्यूटेला, चार्ली डे, ब्रायन टाइरी हेनरी और डेविड बॉटिस्टा जैसे कलाकार दिखाई देंगे।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...