पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बारिश से घर ध्वस्त, सब्जी की फसल बर्बाद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

क्षेत्र में गत तीन दिनों से जारी बारिश से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। तेज हवा व बारिश से इटकी के महुआ टिकरा में एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। कई एकड़ में लगी फसलों की क्षति होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को तेज हवा के साथ भारी बारिश हुई। इससे पूर्व गुरुवार व शुक्रवार को भी तेज बारिश हुई थी। तेज हवा व बारिश के कारण महुआ टिकरा के फजले अंसारी उर्फ मोटुआ अंसारी का कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। मकान में रखे अनाज सहित कई अन्य सामान बर्बाद हो गए। इटकी के देवेंद्र महतो व भूषण महतो व मोरो गोपला टोली के नंदलाल महतो के खेतों में लगी टमाटर, हरी मिर्च, फ्रेंच बीन व शिमला मिर्च के पौधे पानी में डूब गए। गेहूं, फूलगोभी व पत्ता गोभी सहित अन्य फसलों को भी काफी नुकसान हुआ है।

खबरें और भी हैं...