पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल/सतना. केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह जिले के कोठी में स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर रणमत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रणमत सिंह की प्रतिमा छोटी है। इस प्रतिमा को आदमकद होना चाहिए था, बल्कि मैं तो कहता हूं कि इसे घोड़े में सवार होना चाहिए।
- गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने देश के लिए बलिदान होने वाले अमर शहीदों को याद करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने कहा है कि ये सिलसिला थमना नहीं चाहिए। हर राज्य में ऐसे अमर शहीदों के बारे में पाठ्य पुस्तकों में उनके जीवन चरित्र का उल्लेख होना चाहिए, उसकी चर्चा होनी चाहिए।
- इसके पहले गृहमंत्री खजुराहो पहुंचें और यहां से हेलिकॉप्टर द्वारा सतना आए और सड़क मार्ग से कोठी आए। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह और सतना के सांसद गणेश सिंह भी शामिल रहे। उनकी सुरक्षा के लिये जेड प्लस सहित एनएसजी की सदस्यीय टीम सहित पुलिस फोर्स पहले से अलर्ट हो गई है।
- सभा स्थल पर करीब हजार लोगों की बैठक की व्यवस्था की गई थी। गृहमंत्री राजनाथ सिंह के सतना आगमन के मद्देनजर सुरक्षा जवान चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रही। सुरक्षा को लेकर स्टेट हाइवे पर 20 किलोमीटर में 26 टी-प्वाइंट जबकि कोठी तिराहे से एयरोड्रम के बीच शहर के अंदर नेशनल हाइवे में 2 किलोमीटर पर 30 टी-प्वाइंट बनाए गए थे।
प्रतिमा स्थापना को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने
- सतना के कोठी में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी की प्रतिमा स्थापना को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने सामने हैं। 20 मई को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इसका अनावरण करेंगे, वहीं कांग्रेस प्रतिमा को खंडित बताते हुए इसे शहीद का अपमान बता रही है। वह खंडित है और उसके हाथ पैर नहीं हैं। सरकार को लगाना ही है तो उनकी वास्तविक पूर्ण प्रतिमा लगाए।
राजनाथ सिंह क्यों ?
- सतना लोकसभा चुनाव में बीजेपी के गणेश सिंह कांग्रेस के अजय सिंह से महज 4 हजार वोटों से जीते थे। ऐसे में भाजपा को ठाकुरों को साधने के लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह को शहीद की प्रतिमा का अनावरण करने बुलाना पड़ा। आने वाले विधानसभा और 2019 में लोकसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा ने बड़ा दांव चला है।
गृहमंत्री के हेलिकॉप्टर को उतारने के लिए काटी 20 गांवों की बिजली
- मध्य प्रदेश बिजली बोर्ड ने सतना जिले के लगभग 20 गांवों की बिजली गृह मंत्री राजनाथ सिंह के हेलिकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग के लिए काट दी। खबरों के अनुसार, बिजली आपूर्ति कार्यालय में स्थानीय लोगों के भारी विरोध प्रदर्शन के बाद लगभग 12 घंटे बाद कनेक्शन सुबह 3 बजे बहाल किया गया।सतना में भीषण गर्मी पड़ रही है, पारा 45 डिग्री है। बिजली विभाग ने नोटिस देकर कटौती की आम सूचना जारी की थी। इसमें कहा गया है कि 19 मई को शाम 4 बजे से 20 मई को शाम 6 बजे तक आपूर्ति बंद की जाएगी, क्योंकि दो उच्च वोल्टेज पावर लाइन उस क्षेत्र से गुजरती हैं, जहां गृहमंत्री के हेलिकॉप्टर का उतरना निर्धारित किया गया है। हालांकि 20 मई को सुबह 4 बजे बिजली चालू कर दी गई।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.