पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

40 रुपए के खर्च में 100km का माइलेज आपकी एक्टिवा, बस फिट करवा लें ये किट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ऑटो डेस्क।  आपसे कहा जाए कि आपकी होंडा एक्टिवा 100 किलोमीटर का माइलेज देगी, तब शायद आपको यकीन नहीं होगा। इस वजह है कि इस स्कूटर का माइलेज 45 से 50 या मैक्सिमम 55 किलोमीटर का होता है। हालांकि, ये बात सही है कि एक्टिवा को 100 किलोमीटर तक दौड़ाया जा सकता है, लेकिन इसके लिए पेट्रोल का नहीं बल्कि CNG का यूज करना होगा। जी हां, एक किलो CNG जिसकी कीमत 40 रुपए होती है, की मदद से एक्टिवा को 100km तक दौड़ा सकते हैं।

 

# एक्टिवा में लगवाएं CNG किट

 

होंडा ने एक्टिवा को कई मॉडल लॉन्च किए हैं, लेकिन ये सभी पेट्रोल से चलने वाले हैं। यानी कंपनी ने एक्टिवा का CNG मॉडल लॉन्च नहीं किया है। ऐसे में दिल्ली स्थित CNG किट मेकर कंपनी LOVATO ने इस स्कूटर में इस किट को लगवा सकते हैं। इसका खर्च करीब 15 हजार रुपए है। कंपनी का दावा है कि इस खर्च को आप 1 साल से भी कम समय में निकाल लेंगे, क्योंकि CNG पेट्रोल से 25 रुपए सस्ता है और इससे स्कूटर का माइलेज भी दो गुना हो जाएगा। इस किट को इन्स्टॉल करने में 4 घंटे का वक्त लगता है।

 

# पेट्रोल से भी दौड़ेगी

 

लोवाटो एक्टिवा में CNG किट इन्स्टॉल करती है, लेकिन इसे पेट्रोल से भी दौड़ाया जा सकता है। इसके लिए कंपनी एक स्विच लगाती है जिससे से CNG मोड से पेट्रोल मोड पर आ जाती है। कंपनी इसमें आगे की तरफ दो सिलेंडर लगाती है जिसे ब्लैक प्लास्टिक से कवर कर दिया जाता है। वहीं, सीट के नीचे वाले हिस्से में इसे ऑपरेट करने वाली मशीन फिट हो जाती है। यानी एक्टिवा को CNG और पेट्रोल दोनों से दौड़ाया जा सकता है। एक्टिवा पर CNG से जुड़ी कुछ ग्राफिक्स भी लगा दी जाती हैं।

 

# CNG किट के नुकसान

 

CNG किट लगाने के कुछ नुकसान भी है। पहला ये कि इस किट में जो सिलेंडर लगाया जाता है वो सिर्फ 1.2 किलोग्राम CNG को स्टोरेज करता है। ऐसे में जब 120 से 130 किलोमीटर के बाद आपको फिर से CNG की जरूरत होगी। वहीं, CNG स्टेशन आसानी से नहीं मिलते। हो सकता है कि आपकी लोकेशन से ये 10-15 या ज्यादा किलोमीटर की दूरी पर हो। CNG से भले ही स्कूटर का माइलेज बढ़ जाएगा, लेकिन इससे गाड़ी को पिकअप नहीं मिलता। ऐसे में चढ़ाई वाले रास्ते पर इससे गाड़ी के इंजन पर लोड पड़ेगा।

 

आगे की स्लाइड्स पर देखिए Honda Activa CNG के कुछ फोटोज...