पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंऑटो डेस्क। होंडा कंपनी ने अपनी नई अमेज कार की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। इस कार को कंपनी ने फरवरी में हुए ऑटो एक्सपो 2018 में शोकेस किया था। इसके बाद कंपनी ने अब इसकी बुकिंग शुरू कर दी है। ऐसा माना जा रहा है कि अगले महीने इस कार को लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी इस Amaze की बुकिंग 21 हजार रुपए में कर रही है।
# पुराने मॉडल से ज्यादा स्टाइलिश
नई अमेज 2018 पुराने मॉडल से ज्यादा स्टाइलिश और प्रीमियम लुक वाली कार है। कंपनी ने अभी इसकी प्राइस का एलान नहीं किया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इसकी कीमत 6 से 8 लाख के बीच होगी। इसे पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट में बुक कर सकते हैं। कार में 1.2 लीटर का पेट्रोल और 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलेगा।
# ऐसे होंगे फीचर्स
इस कार को फ्रंट से होंडा Accord के जैसा लुक दिया गया है। इसके साथ, इसमें न्यू ग्रिल, नए डिजाइन किए गए हेडलैम्स, नए बंपर मिलेंगे। इसके अलावा, कार की बैक सीट के लिए ज्यादा लैगरूम भी मिलेगा। कार का इंटीरियर काफी खूबसूरत है। इसमें 7 इंच की स्क्रीन वाला टचस्क्रीन इन्फोटोनमेंट सिस्टम भी मिलेगा।
# इन कार से टक्कर
इंडियन मार्केट में होंडा अमेज की मारुति सुजुकी डिजायर, हुंडई एसेंट, फोक्सवैगन अमयो, टाटा टिगोर जैसी कार से हो सकती है। ये सभी कार एक जैसी रेंज के साथ एक जैसे स्पेस की भी हैं। यही वजह है कि अमेज लोगों के सामने एक नया विकल्प हो सकती है। वैसे, इंडिया में इस कार के 2.5 लाख से ज्यादा कस्टमर्स हैं।
आगे की स्लाइड्स पर देखिए होंडा अमेज कार की कुछ फोटोज...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.