पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जम्हाई ली तो लग जाएगा जुर्माना

जम्हाई ली तो लग जाएगा जुर्माना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बीबीसी मॉनिटरिंग सेवा

क्या चर्चित है और क्यों?

हॉन्ग कॉन्ग का एक लोकप्रिय रेस्तरां \'ख़राब बर्ताव\' के लिए अपने कर्मचारियों पर जुर्माना लगा रहा है.

हॉन्ग कॉन्ग के अख़बार साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की छह फ़रवरी की ख़बर के मुताबिक़ \'दी ली गार्डन\' रेस्तरां काम के वक़्त गाली गलौज करने, जम्हाई लेने और \'उधम\' मचाने वाले कर्मचारियों की पगार काट रहा है और यह जुर्माना हर ग़लती के लिए हर बार लगाया जा रहा है.

रिपोर्ट के अनुसार जो कर्मचारी जम्हाई या अंगड़ाई लेते हुए देखे जाएंगे, दांत खोदते हुए या नाख़ून काटते हुए देखे जाएंगे, उन्हें हर ऐसे \'बुरे व्यवहार\' के लिए 20 हॉन्ग कॉन्ग डॉलर का जुर्माना भरना होगा.

लेकिन इन नियमों को बेहद सख्त क़ायदों के तौर पर देखा जा रहा है. यहां तक कि रसोइयों को भी नहीं बख़्शा गया है.

रिपोर्ट कहती है कि अगर कोई रसोइया मेन्यू में बताई गई मात्रा से अधिक बनाता है तो उसे भी इसके लिए 100 डॉलर का नुक़सान उठाना होगा.

\'अवैध\' कटौती

इसके अलावा अगर किसी स्टाफ़ के काम की कोई शिकायत आई तो उसे भी 100 हॉन्ग कॉन्ग डॉलर का जुर्माना भरना पड़ेगा.

रिपोर्ट के अनुसार सबसे कड़ी सज़ा नौकरी से निकाले जाने की मुक़र्रर की गई है. अगर कोई कर्मचारी रेस्तरां से ऐसी कोई चीज़ ले जाता है जिसका कोई दावेदार नहीं है तो उसे अपनी नौकरी गंवानी पड़ सकती है.

इस बीच श्रम विभाग ने कहा है कि नियोक्ता की ओर से स्टाफ़ के वेतन से इस तरह की \'अवैध\' कटौती पर कार्रवाई की जा सकती है.

विभाग का कहना है कि कार्य स्थल पर कर्मचारियों की ग़लतियों के लिए उन पर जुर्माना लगाना क़ानूनी प्रावधानों का \'उल्लंघन\' है.

(बीबीसी मॉनिटरिंग दुनिया भर के टीवी, रेडियो, वेब और प्रिंट माध्यमों में प्रकाशित होने वाली ख़बरों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करता है. आप बीबीसी मॉनिटरिंग की खबरें ट्विटर और फेसबुक पर भी पढ़ सकते हैं.)

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)