पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहांगकांग में सोमवार से हज़ारों छात्र एक सप्ताह के लिए अपनी कक्षाओं का बहिष्कार शुरू कर रहे हैं.
इसके लिए ये लोग \'चाइनीज़ यूनिवर्सिटी ऑफ़ हांगकांग\' के परिसर में जमा हैं.
ये छात्र हांगकांग में चुनाव सुधारों के बारे में चीन के रवैये का विरोध कर रहे हैं.
हांगकांग में नेतृत्व के लिए होने वाले चुनावों में खुले नामांकन की मांग को चीन ने ठुकरा दिया है. इसका मतबल है कि वहां चुनावों में कौन उम्मीदवार होगा, इसका फ़ैसला चीन की सरकार करेगी.
इससे हांगकांग में पूर्ण लोकतंत्र की मांग करने वालों की उम्मीदों को झटका लगा है.
एक अक्तूबर को बड़ा प्रदर्शनकक्षाओं के बहिष्कार में दो दर्जन से ज़्यादा शैक्षणिक संस्थान हिस्सा ले रहे हैं.
ये बहिष्कार उस बड़े प्रदर्शन की शुरुआत है जो लोकतंत्र-समर्थक गुट \'आक्युपाई सेंट्रल\' एक अक्तूबर को आयोजित करेगा.
चीन का विरोध तेज़ हुआ
चीन ने साल 2017 में हांग कांग के नेता या मुख्य कार्यकारी के लिए सीधे चुनाव करवाने का वादा किया था.
लेकिन इस साल अगस्त में चीन ने कहा कि मतदाताओं के सामने चुनाव में दो या तीन उम्मीदवारों से किसी एक को चुनने का विकल्प होगा और इन उम्मीदवारों एक नामांकन समिति तय करेगी.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.