पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mohali News Hoods On Roads Constable Uniforms Torn 26 Places Quarreled 230 Rupees Invoiced For Breaking Traffic Rules

सड़कों पर हुड़दंगी, काॅन्स्टेबल की वर्दी फाड़ी, 26 जगह हुए झगड़े, ट्रैफिक रूल तोड़ने पर 230 के किए चालान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
}जिले में कहां पर कितने हुड़दंगियों के हुए चालान...

होली पर सुबह से ही शहर की विभिन्न मार्केट्स में पुलिस मुलाजिम तैनात हो गए थे। कहीं पर नाके लगाए गए थे तो कहीं पर मुलाजिम सादे कपड़ों में मार्केट्स में तैनात किए गए थे। इनको निर्देश थे कि यदि कोई हुड़दंग मचाते या जबरदस्ती किसी को रंग लगाने का प्रयास करते पाए गए तो उन्हें सीधा पकड़कर थाने लेकर जाओ। इन्हीं निर्देशों की पालना करते हुए मुलाजिम तैनात किए गए थे। सुबह 10 बजे तक तो सब शांत मई तरीके से चला और इतना रश भी नहीं था, जिसके बाद दोपहर तक तो शहर की सड़कें भर गई। लड़के व लड़कियां गाड़ियों व बाइकों पर बैठ-बैठकर शहर की सड़कों पर हुडदंग मचाते हुए शोर मचा रहे थे।

इसी कारण पूरे जिले में 230 हुड़दंगियों के चालान काटे गए और कई वाहनों को इम्पाउंड किया गया। यही नहीं नयागांव में तो हुड़दंगियों ने कांस्टेबल को ही पीट डाला। जिस कारण उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया। इस मामले को लेकर डीएसपी ट्रैफिक गुरइकबाल सिंह ने बताया कि पूरे जिले में ट्रैफिक पुलिस की तरफ से सख्ती कर रखी थी और कुल 230 वाहनों के चालान काटे गए।

}होती रही चेकिंग...

}सर जी, एक बार इनसे बात तो कर लो...

}हेलमेट कहां है...

}कागज चेक होने लगे तो जुड़ गए हाथ...

होली खेलने
के नाम पर युवकों की टोली ने किया हंगामा...


}नयागांव एरिया में काॅन्स्टेबल पर हमला... दोपहर को टंकी चौक के पास पुलिसवाले खड़े थे। सुनियारा चौक की तरफ से एक एक्टिवा पर पांच लड़के शोर मचाते हुए और भोंपू बजाते हुए राहगीरों पर रंग फेंकते हुए आ रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया तो जो एक्टिवा चलाने वाला पुलिस टीम के साथ उलझने लगा। बाकी चारों पुलिस को देख कर भाग निकले। लेकिन जो एक्टिवा चला रहा था उसने पुलिस टीम से हाथापाई की।

}अधिकतर घूम रहे थे नशे की हालत में...पुलिस सूत्रों की माने तो मुलाजिमों ने फेज-3बी2 और फेज-7 की मार्केट में दोपहर बाद हुड़दंग मचा रहे थे। इन्हें पुलिस ने भगाया। अधिकतर युवकों ने नशा किया हुआ था, जिनमें युवतियां भी शामिल थी। महिला पुलिस ने इन युवतियों को भी बाद में भगाया। कई ऐसे वाहन चालक भी मिले, जिनमें मात्र ड्राइवर ठीक था। उसने शराब नहीं पी हुई थी, लेकिन उसकी गाड़ी में बैठे युवक व युवतियां टल्ली थे।

}झगड़ा व शराब पीकर गाड़ी चलाने के कारण पंहुचे अस्पताल

सिविल अस्पताल फेज-6 से मिले आंकड़ों के हिसाब से कुल 26 युवक व युवतियां अस्पताल इलाज करवाने के लिए पहुंचे। इनमें 8 युवक शराब पीकर गाड़ी चलाने के चक्कर में पकड़े गए। इसके अलावा 18 लड़ाई झगड़ा करने के बाद घायल हुए और उनको इलाज के लिए लेकर जाना पड़ा। इन कुल 18
घायलों में पुलिस अधिकतर को इलाज के लिए लेकर गए हैं। वहीं पुलिस मुलाजिमों ने नाके लगा रखे थे और सादे कपड़ों में मार्केट में घूम रहे थे।

{ ट्रैफिक पुलिस से होली के दिन के मिले आंकड़ा के हिसाब से विदाउट हेलमेट के 76 चालान काटे गए। इसे अलावा रेड लाइट जंप के 33 चालान काटे गए हैं। विदाउट सीट बेल्ट 18, इसके अतिरिक्त अन्य ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने के लिए 59 वाहनो का चालान काटा गया है। डीएसपी ट्रैफिक गुरइकबाल सिंह के अनुसार कुल 230 हुडदंग मचाने वाले वाहन चालकों के चालान काटे गए।

{ जोन-1 के तहत विदाउट हेलमेट का 23 चालान काटे गए वहीं 12 वाहनों के रेड लाइट जंप के चालान काटे गए। कुल 47 चालान काटे गए।

{ जोन-2 में कुल 15 वाहनों के चालान कटे।

{ जोन-3 में 20 वाहनों के चालान काटे गए।

{ ट्रैफिक कुराली द्वारा 04

{ ट्रैफिक खरड़ द्वारा 55

{ ट्रैफिक लांडरां ट्रैफिक पुलिस द्वारा 15

{ ट्रैफिक मुल्लांपुर टीम द्वारा 05

{ ट्रैफिक नयागांव टीम द्वारा 03

{ ट्रैफिक जीरकपुर द्वारा 40

{ ट्रैफिक डेराबस्सी पुलिस द्वारा 00

{ ट्रैफिक लालडू द्वारा 10

{ ट्रैफिक हंडेसरा 05

{ ट्रैफिक छत 06

{ ट्रैफिक एयरपोर्ट ट्रैफिक
पुलिस द्वारा 05
खबरें और भी हैं...