पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उम्मीद है तुम मजबूती से उड़ान भरोगे : काजोल रिद्दी सेन से

उम्मीद है तुम मजबूती से उड़ान भरोगे : काजोल रिद्दी सेन से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उम्मीद है तुम मजबूती से उड़ान भरोगे : काजोल रिद्दी सेन से

काजोल ने रिद्दी के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा, \"\"जन्मदिन की बधाई रिद्दी सेन। शूटिंग का अंतिम दिन। आपके नए नाटक \'द स्टारी नाइट\' का पहला दिन। उम्मीद है कि आप हमेशा सीधी, सच्ची और मजबूती से उड़ान भरेंगे। सभी चीजों के लिए आभार।\"\"
रिद्दी और काजोल \'एला\' में दिखाई देंगे। यह फिल्म 14 सितंबर को रिलीज होगी।
फिल्म प्रदीप सरकार द्वारा निर्देशित होगी और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता काजोल के बेटे की भूमिका निभाएंगे।
मितेश शाह द्वारा लिखित, \'एला\' में काजोल एकल मां और एक महत्वाकांक्षी गायिका की भूमिका में हैं।
यह फिल्म अजय देवगन और पेन इंडिया लिमिटेड के जयंतीलाल गडा द्वारा सह-निर्मित है।
काजोल को इससे पहले तमिल भाषी कॉमेडी फिल्म \'वीआईपी 2\' में देखा गया था। यह सौंदर्या रजनीकांत द्वारा निर्देशित थी। इसमें वह नकारात्मक भूमिका में नजर आईं।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...