पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Zirakpur News Hotel Traders Will Have To Give Data Of People Coming From Abroad

होटल कारोबारियाें को विदेशों से आने वाले लोगों का डाटा देना होगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा महामारी घोषित किए जाने के बाद भारत सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी के बाद जिला प्रशासन की आेर से इसको गंभीरता से लिया जा रहा है।

हालांकि प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि कोरोना वायरस को लेकर दहशत का माहौल न बनाएं। एहतियात बरतने पर इस वायरस से दूर रहा जा सकता है। इसको लेकर वीरवार को एसडीएम डेराबस्सी
कुलदीप बावा ने जीरकपुर म्युनिसिपल भवन में शहर के सभी होटलियर्स के साथ मीटिंग की। इसमें होटल स्टाफ को भी शामिल किया गया। होटल स्टाफ के अलावा प्रशासन के अधिकारियों को भी इसमें बुलाया गया।

होटल में रुकने वाले गेस्ट का डाटा करना होगा शेयर : एसडीएम ने कहा कि भारत सरकार ने 14 देशों से आने वाले लोगों पर नजर रखने के लिए कहा है। इन देशों से आया कोई भी व्यक्ति अगर किसी होटल में ठहरता है तो उसकी जानकारी प्रशासन को हर हाल में देनी होगी। अगर
होटल स्टाफ को किसी गेस्ट के कोराेना से प्रभावित होने के लक्षण दिखें तो उसके बारे में तुरंत जीरकपुर नगर परिषद के ईओ और सब-तहसील जीरकपुर के नायब तहसीलदार को सूचना दें।

खबरें और भी हैं...