- Hindi News
- National
- Mohali News How This Corporation Works Road Pits Filled With Mud And Stones
निगम का यह कैसा काम: मिट्टी-पत्थर से भरे जा रहे सड़क के गड्ढे...
मोहाली | शहर की सड़कों पर पड़े गड्ढों को भरने के लिए नगर निगम की ओर से रोड फ्लाइंग स्क्वायर्ड का गठन किया गया है। जो कि सड़कों पर गढ्ढ़े बनने से उसे तुरंत भरने का काम करती है ताकि वो गढ्ढ़े ज्यादा बड़े ना हो सकें और रोड ज्यादा ना टूटे। लेकिन नगर निगम की रोड फ्लाइंग स्क्वायर्ड टीम शहर की सड़कों पर पड़े गड्ढों को प्रि-मिक्स से नहीं बल्कि मिट्टी और पत्थर डाल कर रही भर रही है। जिससे की रोड के गढ्ढ़े ज्यादा दिन तक ठीक नहीं रह पाएंगे और कुछ समय बाद ही गड्ढो से मिट्टी और पत्थर निकल जाएंगे और दोबारा से सड़कों पर गढ्ढ़े दिखने लगेंगे। ऐसे में निगम की ओर से अपने कर्मचारी लगा कर किए जाने वाले इस काम पर भी पानी फिर जाएगा।