पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंऑटो डेस्क। इंडियन ऑटो मार्केट में लो बजट से लेकर प्रीमियम कैटेगरी तक की कार शामिल हैं। वहीं, कई कार ऐसी भी हैं जिनका माइलेज 25 इंडियन किलोमीटर तक का होता है। हालांकि, सड़क पर ज्यादातर कंपनियों की कार का माइलेज 20 किलोमीटर या उससे भी कम हो जाता है। वैसे, कार में CNG किट इन्स्टॉल करके कार का माइलेज बढ़ाया जा सकता है। CNG किट के दो फायदे होते हैं, पहला की ये पेट्रोल की तुलना में कहीं ज्यादा सस्ती होती है। और दूसरा, इससे कार का माइलेज 7 से 8 किलोमीटर तक बढ़ जाता है।
# 15 हजार में लग जाती है किट
मार्केट में CNG किट की शुरुआत 15 हजार रुपए से हो जाती है। हालांकि, इस किट की कोई गारंटी या वारंटी नहीं होती। वहीं, इससे थोड़ी सी बेहतर किट का खर्च 20 से 25 हजार रुपए के करीब होता है। इस रेंज में आने वाली सभी किट लोकल होती हैं। जबकि आप कंपनी की किट पर जाते हैं तो उसकी शुरुआत 58 हजार रुपए से शुरू होती हैं।
# CNG से माइलेज
मार्केट में CNG की कीमत 40 रुपए प्रति किलो के करीब है। वहीं, इस किट से कार की माइलेज 7 किलोमीटर तक बढ़ जाता है। मारुति की जो कार CNG किट के साथ आ रही हैं उनका माइलेज 26.6 km/kg है। वहीं, इन कार के पेट्रोल वेरिएंट का माइलेज 19.3 kmpl है। यानी माइलेज में 6 किलोमीटर से ज्यादा का अंतर है। इस हिसाब से 1km के लिए 1.4 रुपए खर्च होते हैं। वहीं, 100km के लिए सिर्फ 140 रुपए खर्च होंगे।
# CNG किट के नुकसान
ऑटो एक्सपर्ट टूटू धवन इस बारे में बताते हैं कि लोकल मार्केट से सस्ती किट नहीं लगवानी चाहिए। इस तरह की किट गाड़ी और इंसान दोनों के लिए भी हानिकारक है। इन किट पर वारंटी नहीं मिलती, ऐसे में अगर गाड़ी में आग लग गई तो इंश्योरेंस भी नहीं मिलेगा। इसकी फिटिंग और वायरिंग पर भी भरोसा नहीं कर सकते। इस बात की भी गारंटी नहीं कि जो फिटिंग हुई है वो सही है या नहीं। ऐसे में हमेशा फैक्ट्री फिटिंग CNG कार ही खरीदना चाहिए। वैसे, सरकार भी नकली CNG किट की फिटिंग पर रोक लगा चुकी है।
आगे की स्लाइड्स पर देखिए किन कंपनियों की कार में फैक्ट्री फिटिंग CNG किट आ रही है...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.