पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पहले ही प्रयास में कैसे पास करें Railway Exam, काम आएंगी ये 5 Tips

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

RRB 2018 Exam: रेलवे में जल्दी ही करीब 90 हजारों पदों के लिए भर्तियां होने वाली हैं। इसके लिए अप्लीकेशन मांगी जा चुकी है। बस एग्जाम की डेट्स अनाउंस होनी बाकी हैं। यह एग्जाम कई सालों बाद हो रही है। इसके बाद कब होगी, इसका कोई भरोसा नहीं है। इसलिए जिसने भी इस एग्जाम के लिए अप्लाई किया है, उसे पहले ही अटैम्प्ट में पास करने की कोशिश करनी चाहिए। यह आसान नहीं, तो मुश्किल भी नहीं है। हम यहां बता रहे हैं वे 5 बहुत ही सिंपल टिप्स जो Railway Exam में आपको काम आएंगी : 

 

1.प्रैक्टिस सफलता की पहली शर्त : 

रेलवे की इस एग्जाम में मैथ्स और रिजिनंग के करबी 50 फीसदी सवाल आएंगे। आप भले ही कितने भी इंटेलीजेंट क्यों न हों, इन सवालों को प्रैक्टिस के बगैर क्रैक करना संभव ही नहीं है। इसलिए कई बार प्रैक्टिस कीजिए।

 

2.रिजनिंग का पैटर्न समझिए : 

रिजनिंग के सवाल सबसे टफ माने जाते हैं, लेकिन ऐसा है नहीं। ध्यान रखें कि रिजनिंग में कुछ लिमिटेड पैटर्न के सवाल ही आते हैं। आपको उन पैटर्न को एक्सप्लोर करना होगा। एक बार पैटर्न समझ में आ गएं तो यह सबसे आसान हो जाएगा। इसके लिए आप किसी अच्छी कोचिंग में एक्सपर्ट की भी सलाह ले सकते हैं।  
 
3.मॉक टेस्ट में भाग लीजिए : 

यह बहुत जरूरी है। इससे दो फायदे होंगे। एक तो आपकी प्रैक्टिस हो जाएगी और दूसरा आपको यह पता चल जाएगा कि सवालों का पैटर्न क्या होता? इससे एग्जाम देने जाते समय आपका कॉन्फिडेंस लेवल काफी हाई रहेगा। अगर कॉन्फिडेंस अच्छा होगा तो आधी एग्जाम तो आप एग्जाम लिखने से पहले ही पास कर लेंगे।  

 

4.टाइम मैनेजमेंट कीजिए : 

एग्जाम की तैयारी करने से लेकर एग्जाम लिखने तक हर जगह प्रॉपर टाइम मैनेजमेंट जरूरी है। ध्यान रखिए कि एग्जाम में केवल गणित या रिजनिंग के सवाल ही नहीं आएंगे। जनरल नॉलेज-करेंट अफेयर्स और जनरल साइंस के भी करीब 50 फीसदी सवाल आएंगे। तो तैयारी करने के दौरान इस तरह से टाइम मैनेजमेंट कीजिए कि आप पूरा सिलेबस पढ़ सकें। इसके अलावा एग्जाम हॉल में भी किस सवाल में कितना समय लगाना है, यह पहले ही तय कर लीजिए। क्योंकि वहां आपको लगभग एक मिनट में एक सवाल सॉल्व करना है। ऐसा न हो कि दस सवालों में ही आप 30-40 मिनट लगा दें। 

 

5.तनावमुक्त रहिए…

यह कहना आसान होता है, करना मुश्किल। लेकिन अगर आपको पहले ही अटैम्प्ट में एग्जाम क्लियर करनी है तो इसे भी मैनेज करना होगा। इस एग्जाम में पूरा खेल ही इस बात पर डिपेंड करता है कि एग्जाम देते समय आपका मेंटल बैलेंस कैसे रहता है। आप अपने दिमाग को तब बैलेंस कर पाएंगे, जब तनाव को हावी नहीं होने देंगे। 

 

रेलवे एग्जाम का ऑनलाइन मॉक टेस्ट : रजिस्ट्रेशन करने के लिए यहां क्लिक करें  -