पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंआप शायद ये सुनकर हैरान रह जाएंगे कि अगर आप अपने फ़ेसबुक, ट्विटर या सोशल मीडिया पर दूसरे ऐसे किसी अकाउंट को डिलीट करना चाहेंगे तो ये करना बहुत मुश्किल साबित होगा.
ट्विटर आपके डेटा को 30 दिन तक डिलीट नहीं करता है. अगर आप चाहें तो ट्विटर को बताने के बाद 30 दिन तक कभी भी अपने अकाउंट में वापस जाकर उसे फिर से रिएक्टिवेट कर सकते हैं.
फ़ेसबुक इससे थोड़ा अलग है. आपने एक बार अपने अकाउंट को डिलीट करने की गुज़ारिश कर दी और फिर से लॉग-इन कर लिया तो अकाउंट ख़ुद ही रिएक्टिवेट हो जाता है.
अगर आप अपना फ़ेसबुक अकाउंट किसी और वेबसाइट पर भी जाने के लिए इस्तेमाल करते हैं तो आपको अकाउंट \'डिलीट\' प्रक्रिया फिर से शुरू करनी होगी.
कई लोगों का कहना है कि अपने अकाउंट को डिएक्टिवेट नहीं करना चाहिए बल्कि उसे डिलीट करना चाहिए. डिएक्टिवेट करने पर फ़ेसबुक आपके बारे में जानकारी आपके अकाउंट के साथ सुरक्षित रखेगा. लेकिन लोग आपको फ़ेसबुक पर सर्च नहीं कर पाएंगे. बढ़िया होगा अगर आप अपने डेटा का पूरा बैक-अप ले लें.
इस वेबसाइट पर जाएं ये आपको सोशल मीडिया पर अकाउंट डिलीट करने के सही रास्ते दिखाएगा.
सोशल मीडिया कंपनियां नहीं चाहती हैं कि आप अपने अकाउंट डिलीट करें.
अगर उनकी साइट पर लोग कम हो जाएंगे तो उन्हें अपना काम चलाना मुश्किल हो जाएगा. ज़्यादा लोग का मतलब है ज़्यादा विज्ञापन और ज़्यादा पैसे. इसलिए वो आसानी से अकाउंट डिलीट नहीं होने देते हैं.
आपको ये भी याद रखना चाहिए कि आपके पोस्ट, फ़ोटो या दूसरी जानकारियां कई वेबसाइट पर स्टोर हो जाती हैं. इसलिए उनका बैकअप बाद में भी - यानी अकाउंट डिलीट करने के बाद किसी न किसी सर्वर पर मिल सकता है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.