पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहेल्थ डेस्क। ऋतिक रोशन इन दिनों आनंद कुमार पर बन रही बायोपिक सुपर 30 में बिजी है। इस फिल्म की कुछ फोटोज लीक हुई हैं जो वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में ऋतिक रोशन का गजब का ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिल रहा है। फोटो को देखकर लग रहा है कि उन्होंने काफी वेट रिड्यूस किया है। हालांकि, इस फिल्म के लिए उन्होंने कितना वजन कम किया है, ये रिवील नहीं हुआ है। फोटो को देखकर उनके फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
# क्रिश मूवी के लिए घटाया था 10 किलो वजन
- ऋतिक रोशन हमेशा से अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। इसके पहले वे क्रिश फिल्म के लिए 10 किलो से ज्यादा वजन कम कर चुके हैं। इसके लिए उन्होंने हार्ड वर्कआउट और डाइट प्लान फॉलो किया था।
- आपको बता दें कि ऋतिक दिन में 8 से 10 ग्लास पानी पीते हैं। दिनभर में 2 चम्मच तेल ही खाते हैं। उनका वर्कआउट भी टफ होता है।
# वर्कआउट प्लान
- ऋतिक फिटनेस का इंटरनेशनल ट्रेंड और वर्कआउट रूटीन फॉलो करते हैं। इसमें वे कार्डियो, स्ट्रेचिंग, पावर वर्कआउट करते हैं।
- हर दिन 20-30 मिनट की कार्डियो एक्सरसाइज करते हैं। वे हफ्ते में 4 दिन एक्सरसाइज करते हैं और तीन दिन रेस्ट करते हैं।
आगे की स्लाइड्स पर जानें ऋतिक के वीकली वर्कआउट प्लान के बारे में, जो वजन घटाने में भी करती है मदद...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.