पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंऋतिक रोशन ने कंगना रानाउत से कथित दोस्ती की ख़बरों पर जवाब दिया है.
डीएनए अख़बार में ख़बर छपी थी कि ऋतिक रोशन और कंगना रानाउत एक दूसरे के बेहद नज़दीक आ गए हैं और डेट कर रहे हैं.
ऋतिक रोशन ने ट्विटर पर इसका जवाब लिखा, \"डीएनए की कवर स्टोरी. ये इतनी बेवक़ूफी से भरी है कि मुझे ग़ुस्सा तक नहीं आ रहा है. ये अख़बार और पेपर कितने भ्रांति और वहम से भरे हैं.\"
ऋतिक ने मीडिया को गैर ज़िम्मेदार ख़बरों से बचने की सलाह भी दी.
ऋतिक रोशन और कंगना रानाउत ने साथ में दो फ़िल्में, \'काइट्स\' और \'कृष-3\' की हैं.
पिछले महीने ही ऋतिक रोशन और उनकी पूर्व पत्नी सुज़ैन ख़ान के बीच तलाक को मुंबई के एक फ़ेमिली कोर्ट ने मंज़ूरी दी थी.
(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.