पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंएचएसबीसी के स्विट्ज़रलैंड स्थित प्राइवेट बैंक ने दुनिया के कई प्रमुख राजनेताओं, विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियों और अपराधियों को उनके देशों की सरकारों से कर बचाने या फिर कर की चोरी करने में मदद की थी.
बीबीसी और कुछ अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थानों को लीक किए गए दस्तावेज़ों के अनुसार कई खाताधारकों की \'टैक्स की चोरी\' में मदद की है.
ग़ौरतलब है कि इन अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थानों में भारतीय अख़बार इंडियन एक्सप्रेस भी शामिल है जिसने कई भारतीय ख़ाताधारकों के भी नाम छापे हैं जिनमें राजनेता और उद्योगपतियों के भी नाम हैं.
एचएसबीसी के स्विटज़रलैंड स्थित निज़ी बैंक पर आरोप है कि उसने अपने खाताधारकों को टैक्स चोरी की सलाह देते हुए बताया भी है कि वो कैसे क़ानून से एक कदम आगे रहें.
मीडिया संस्थानों को मिली जानकारी के अनुसार ये अकाउंट 2007 के हैं और इनमें लगभग .
एचएसबीसी ने माना है कि कुछ लोगों ने बैंक की गुप्त सेवाओं का लाभ उठाते हुए अघोषित अकाउंट खोले थे.
बैंक ने अपनी सफ़ाई में माना कि कई लोगों ने बैंक के नियमों का फ़ायदा उठाया लेकिन बैंक का ये भी कहना है कि उसने अब ये नियम बदल दिए हैं.
माना जा रहा है ये जानकारियां बाहर आने के बाद टैक्स चोरी को लेकर कई देशों में नए क़ानून बन सकते हैं.
(यदि आप बीबीसी हिन्दी का एंड्रॉएड ऐप देखना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें. सोशल मीडिया जैसे फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी आप हमें फ़ॉलो कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.