पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपानीपत/चंडीगढ़. हुडा के जेई पद की भर्ती परीक्षा में ब्राह्मणों पर पूछे विवादित सवाल के मामले में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी ) के चेयरमैन भारत भूषण भारती को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही मामले की जांच के लिए रिटायर्ड जस्टिस दर्शन सिंह को नियुक्त किया है। उधर, सरकार ने हरियाणा सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण विभाग की प्रधान सचिव दीप्ति उमाशंकर को वर्तमान कार्यभार के अलावा एचएसएससी की चेयरपर्सन नियुक्त किया है।
जांच के लिए कोई समय सीमा तय नहीं
- बता दें कि 10 अप्रैल को एचएसएससी की ओर से ली गई लिखित परीक्षा में ब्राह्मणों को लेकर विवादित सवाल पूछा गया था। इससे ब्राह्मणों में रोष था। गुरुवार को सीएम ने बैठक के दौरान ब्राह्मण समाज के लोगों से माफी मांगी और एचएसएससी चेयरमैन को सस्पेंड करने का आश्वासन दिया था।
- हालांकि, सरकार ने जांच के लिए कोई समय सीमा तय नहीं की है। राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी की मंजूरी के बाद मुख्य सचिव डीएस ढेसी की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि भारत भूषण भारती तब तक सस्पेंड रहेंगे, जब तक कि मामले की जांच पूरी नहीं होती।
सीएम ने मांगी थी सार्वजनिक माफी
- सीएम मनोहर लाल ने समाज के लोगों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी। वहीं परीक्षा के पेपर तैयार करने वाली कंपनी पर एफआईआर दर्ज करने और प्रकाशक को ब्लैक लिस्ट करने के आदेश दिए थे।
ये था विवादित सवाल
- हरियाणा में कौन सा अपशकुन नहीं माना जाता?
(क) खाली घड़ा (ख) फ्यूल भरा कास्केट
(ग) काले ब्राह्मण से मिलना (ग) ब्राह्मण कन्या को देखना
विवादः क्या आयोग काले ब्राह्मण से मिलने को विवाद मानता है।
आगे क्या : भर्ती प्रक्रिया प्रभावित हो सकती हैं
जांच में जो दोषी पाया जाएगा, उन्हें भी केस में शामिल किया जाएगा। यदि चेयरमैन दोषी पाए गए तो उन पर भी एक्शन लिया जा सकता है। आयोग के सीनियर मेंबर को कार्यवाहक चेयरमैन बनाया जा सकता है। कई भर्तियों की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.