पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ब्राह्मणों के विवादित सवाल पर अब वित्तमंत्री भी आए सामने, HSSC को चिट्ठी लिख कहा होनी चाहिए कड़ी कार्रवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़। हुडा के जूनियर सिविल इंजीनियरिंग पद के लिए 10 अप्रैल को हुई परीक्षा में पूछे गए काले ब्राह्मण के आपत्तिजनक सवाल पर एचएसएससी लगातार घिरती नजर आ रही है। केंद्रीय गृह मंत्रालय तक पहुंचे इस विवाद के बीच अब हरियाणा के कैबिनेट मंत्री भी आयोग के इस कारनामे पर भड़क उठे हैं। राज्य के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने इस मामले में नाराजगी भरा सख्त लहजे वाला पत्र आयोग के चेयरमैन भारत भूषण भारती को लिखा है। इससे पहले शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा इस पूरे घटनाक्रम पर कड़ी नाराजगी जता चुके हैं। 

 

 

- ब्राह्मणों का एक प्रतिनिधिमंडल इस मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात कर चुका है। केंद्रीय मंत्री ने भी इस टिप्पणी को गलत बताते हुए सरकार से बात करने का भरोसा समाज के लोगों को दिया था। 
- इसी बीच अब कै. अभिमन्यु की चिट्ठी ने मामले को और गरमा दिया है। वित्त मंत्री ने अपने पत्र में कहा, जेई की परीक्षा में एक जाति विशेष और महिलाओं के संबंध में बहुत ही आपत्तिजनक सवाल पूछा गया। 
- यह मामला अति-संवेदनशील है और इसकी गहन जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा, इस सवाल से एक वर्ग ही आहत नहीं हुआ बल्कि सर्वसमाज आहत हुआ है। 
- यह सवाल राज्य की सामाजिक समरसता और भाईचारे की भावना के खिलाफ है। वित्त मंत्री ने कहा, यह बात सभी जानते हैं कि प्रश्न-पत्र बनाने में सिर्फ एक व्यक्ति की भूमिका नहीं होती बल्कि इस प्रक्रिया में कई व्यक्ति शामिल होते हैं। 
- ऐसे में यह बहुत हैरान करने वाली बात है कि किसी ने भी इस सवाल की ओर ध्यान नहीं दिया। ऐसा कुकृत्य करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
- आयोग पर सवाल उठाते हुए वित्त मंत्री ने कहा, समाज के एक सम्माननीय वर्ग के प्रति इस तरह की दुर्भावनाओं का प्रदर्शन एक सरकारी संस्था के परीक्षा पत्र में किया गया है। 
- यह दूषित मानसिकता का परिचायक है, जिसे किसी हालत में सहन नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, यह सवाल न केवल समाज विरोधी बल्कि महिला और नस्ल विरोधी भी है। 
- ऐसे में आयोग को इस मामले में तुरंत कार्रवाई कर दोषियों को दंडित करना चाहिए।
 

 

ये था विवादित सवाल
 - हरियाणा में कौन सा अपशकुन नहीं माना जाता?

(क) खाली घड़ा (ख) फ्यूल भरा कास्केट
(ग) काले ब्राह्मण से मिलना (ग) ब्राह्मण कन्या को देखना
 

विवादः क्या आयोग काले ब्राह्मण से मिलने को विवाद मानता है। 
 

 

विवाद बढ़ा तो आयोग ने मांगी माफी
- इस मामले पर विवाद बढ़ा तो हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने बयान जारी कर कहा कि किसी व्यक्ति की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो आयोग उसके लिए खेद व्यक्त करते हुए इस प्रश्न को वापस लेने का निर्णय लेता है।
 

 

ब्राह्मण समाज कर रहा केस दर्ज करने की मांग
- यह प्रश्न पूछे जाने के बाद से ब्राह्मण समाज प्रदर्शन कर रहा है। जगह-जगह विरोध के बाद एचएसएससी चेयरमैन व प्रश्न पत्र तैयार करने वाले व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की जा रही है। 

खबरें और भी हैं...