पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

​काले ब्राह्मण के विवादित सवाल पर सीएम से समाज की मुलाकात आज, FIR दर्ज करवाने पर हो सकता है फैसला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़। हुडा के जूनियर सिविल इंजीनियरिंग पद के लिए 10 अप्रैल को हुई परीक्षा में पूछे गए काले ब्राह्मण के आपत्तिजनक सवाल पर एचएसएससी की लगातार किरकिरी हो रही है। इस मामले पर ब्राह्मण समाज को मनाने के लिए गुरुवार को हुई बैठक के बाद सीएम ने कर्चमारी चयन आयोग के चेयरमैन भारत भूषण भारती को जांच पूरी होने तक पद से हटा दिया है। वहीं जाचं के आदेश दे दिए गए हैं। इन बैठक में समुदाय का नेतृत्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने किया। वहीं राज्यसभा सांसद डीपी वत्स और ब्राह्मण विधायक व मंत्री भी मौजूद रहे। बुधवार को इनकी सीएम से मुलाकात नहीं हो सकी थी। वहीं इससे पहले सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि ब्राह्मणों को लेकर पूछा गया सवाल ठीक नहीं है। यह प्रश्न परीक्षा से हटा दिया है। उसके अंक नहीं मिलेंगे। ब्राह्मण समुदाय के लोगों से बात जारी है, जिस एक्जामिनर ने प्रश्नपत्र तैयार किया है, उसे डीबार कर दिया है। 

 

 

वित्तमंत्री भी उठा चुके हैं सवाल
- केंद्रीय गृह मंत्रालय तक पहुंचे इस विवाद के बीच हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कैप्टन अभिमन्यु भी इस मामले में नाराजगी भरा सख्त लहजे वाला पत्र आयोग के चेयरमैन भारत भूषण भारती को लिख चुके हैं। 
- वित्त मंत्री ने अपने पत्र में कहा, जेई की परीक्षा में एक जाति विशेष और महिलाओं के संबंध में बहुत ही आपत्तिजनक सवाल पूछा गया। 
- यह मामला अति-संवेदनशील है और इसकी गहन जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा, इस सवाल से एक वर्ग ही आहत नहीं हुआ बल्कि सर्वसमाज आहत हुआ है। 
- यह सवाल राज्य की सामाजिक समरसता और भाईचारे की भावना के खिलाफ है। वित्त मंत्री ने कहा, यह बात सभी जानते हैं कि प्रश्न-पत्र बनाने में सिर्फ एक व्यक्ति की भूमिका नहीं होती बल्कि इस प्रक्रिया में कई व्यक्ति शामिल होते हैं। 
- ऐसे में यह बहुत हैरान करने वाली बात है कि किसी ने भी इस सवाल की ओर ध्यान नहीं दिया। ऐसा कुकृत्य करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

 

 

ये था विवादित सवाल
- हरियाणा में कौन सा अपशकुन नहीं माना जाता?

(क) खाली घड़ा (ख) फ्यूल भरा कास्केट
(ग) काले ब्राह्मण से मिलना (ग) ब्राह्मण कन्या को देखना

 

विवादः क्या आयोग काले ब्राह्मण से मिलने को विवाद मानता है। 

 

 

विवाद बढ़ा तो आयोग ने मांगी माफी
- इस मामले पर विवाद बढ़ा तो हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने बयान जारी कर कहा कि किसी व्यक्ति की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो आयोग उसके लिए खेद व्यक्त करते हुए इस प्रश्न को वापस लेने का निर्णय लेता है।

 

 

ब्राह्मण समाज कर रहा केस दर्ज करने की मांग
- यह प्रश्न पूछे जाने के बाद से ब्राह्मण समाज प्रदर्शन कर रहा है। जगह-जगह विरोध के बाद एचएसएससी चेयरमैन व प्रश्न पत्र तैयार करने वाले व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की जा रही है।

खबरें और भी हैं...