पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फायर ऑपरेटर कम ड्राइवर के लिए निकली 1646 वैकेंसी Last Date Of HSSC Fire Operator Cum Driver Of Apply Online, Sarkari Naukri, HSSC Vacancy 2018, Haryana Staff Selection Commission Recruitment

HSSC मे फायर ऑपरेटर कम ड्राइवर के लिए निकली 1646 वैकेंसी, जानिए अंतिम तारीख और कैसे करें आवेदन।

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

HSSC Fire Operator Cum Driver Recruitment 2018: हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (पंचकुला) ने फायर ऑपरेटर्स कम ड्राइवर्स के लिए बंपर वैकेंसी जारी की है। HSSC Fire Operator Recruitment 2018 के लिए आवेदन जारी कर दिए गए हैं। कमीशन ने 1646 पदों पर फायर ऑपरेटर कम ड्राइवरों की नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी कर आवेदकों से आवेदन मांगा है। अगर आप भी इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो आवेदन से पहले इस नौकरी से संबंधित कुछ खास जानकारी और आवेदन की आखिरी तारीख के बारे में जान लें।

 

फायर ऑपरेटर कम ड्राइवर के पदों पर वैकेंसी (कुल 1646 वैकेंसी)

हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने 1646 पदों पर नौकरी के लिए आवेदन जारी किया है। ये आवेदन विज्ञप्ति संख्या 02/2018 में आपको पर मिल जाएंगे जो की HSSC की आधिकारिक वेबसाइट मे मौजूद है। आवेदन में कैटेगरी विभाजित की गई हैं। जनरल के लिए 577 पद, एससी के लिए 279 पद, बीसीए के लिए 213 पद, बीसीबी के लिए 132 पद, ईबीपीजी के लिए 165 पद, ईएसएम जनरल के लिए 115 पद, ईएसएम एससी के लिए 33 पद, ईएसएम बीसीए के लिए 34 पद, ईएसएम बीसीबी के लिए 48 पद, ओएसपी जनरल के लिए 16 पद, ओएसपी एससी के लिए 17 पद, ओएसपी बीसीए के लिए 9 पद, ओएसपी बीसीबी के लिए 8 पदों पर आवेदन जारी किए गए हैं। वैकेंसी की कुल संख्या 1646 है।

 

आवेदन से जुड़ी अहम जानकारी

पद का नाम: फायर ऑपरेटर कम ड्राइवर

सैलरी: 5200- 20200 रुपए के साथ 2400 ग्रेड पे

शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से 10+2 की डिग्री अनिवार्य है। इतना ही नहीं उम्मीदवारों के पास मैट्रिक या फिर हायर एजुकेशन स्तर पर हिंदी या संस्कृत का ज्ञान होना चाहिए। वहीं आवेदकों के पास सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से फायर फाइटिंग का बेसिक कोर्स की डिग्री भी होनी चाहिए।

 

उम्र सीमा:इन पदों पर आवेदन करने वाले आवेदकों की न्यूनतम आयु 17 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए। वहीं सरकारी नियम के मुताबिक खास वर्गों को अधिकतम उम्र-सीमा मे छूट दी गई है।

 

आवेदन शुल्क: इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदकों को अंतिम तारीख से पहले आवेदन शुल्क भी भरना होगा। कमीशन ने सामान्य श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए, हरियाणा की सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए 50 रुपए, एससी/बीसी/ईबीपीजी पुरुष उम्मीदवारो के लिए 25 रुपए, एससी/बीसी/ईबीपीजी महिला उम्मीदवारों के लिए 13 रुपए शुल्क निर्धारित किए हैं। जबकि हरियाणा के एक्स सर्विसमेन के लिए ये आवेदन निशुल्क है। आवेदक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईडीबीआई बैंक या फिर पंजाब नेशनल बैंक कि किसी भी ब्रांच या फिर बैंक चालान या फिर नेट बेकिंग के माध्यम से भर सकते हैं। आगे जानिए आवेदन की अंतिम तारीख और कैसे करें आवेदन।...

खबरें और भी हैं...