अग्सबर्ग को छोड़, डोर्टमंड से जुड़े गोलकीपर हिट्ज
अग्सबर्ग को छोड़, डोर्टमंड से जुड़े गोलकीपर हिट्ज
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अग्सबर्ग के मार्विन ने बोरूसिया डार्टमंड के साथ तीन वर्षों के लिए करार किया है और अब वह जून 2021 तक इसमें बने रहेंगे।
डोर्टमंड के स्पोर्टिग निदेशक माइकल जोर्क ने कहा, \"\"हम इस बात से बेहद खुश हैं कि हमने बेहद अनुभवी गोलकीपर हिट्ज के साथ करार किया है। वह बुंदेसलीगा के लिए कई वर्षों तक खुद को साािबत कर चुके हैं।\"\"
हिट्ज 2013 में अगस्बर्ग से जुड़े थे और तब से लेकर अब तक उन्होंने 141 मैच खेले हैं। वह 2015 से स्विटजरलैंड की टीम का हिस्सा हैं जहां उन्होंने दो मैच खेले हैं।
30 साल के गोलकीपर ने कहा, \"\"अगस्बर्ग में शानदार पांच साल के बाद मैं कुछ अलग अनुभव हासिल करना चाहता हूं। बड़े क्लबो में मिलने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए मैं तैयार हूं।\"\"
बोरूसिया डार्टमंड बुंदेसलीगा सीजन में चौथे नंबर पर रही थी। टीम ने अगले यूईएफए चैंपियंस लीग के ग्रुप चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
--आईएएनएस