पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ब्राजील में बाल पोर्नोग्राफी पर सैकड़ों गिरफ्तार

ब्राजील में बाल पोर्नोग्राफी पर सैकड़ों गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्राजील में बाल पोर्नोग्राफी पर सैकड़ों गिरफ्तार

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ब्राजील में यह अब तक की सबसे बड़ी छापोमारी है। राष्ट्रव्यापी संघीय पुलिस अभियान के दूसरे चरण में गुरुवार को 251 लोग गिरफ्तार किए गए हैं।
ऑपरेशन चाइल्डहुड लाइट सबसे पहले अक्टूबर 2017 में शुरू हुआ था। गिरफ्तारी की संख्या में वृद्धि देखने को मिल सकती है क्योंकि पहले दिन 579 गिरफ्तारी वारंट में से दिन के अंत तक आधे को भी गिरफ्तार नहीं किया गया।
पुलिस के मुताबिक, इस अभियान को 24 राज्यों और देश की राजधानी ब्रासीलिया में चलाया गया। अभियान में कुल 2,600 अधिकारी शामिल हुए। अधिकांश गिरफ्तारियां साओ पाउलो और रियो डि जिनेरियो के इलाकों में हुई हैं।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...