पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहंगरी में युवाओं के सालाना ड्रग टेस्ट के प्रस्ताव ने एक अजीब मोड़ ले लिया.
युवाओं की एक पार्टी ने इसके विरोध में स्थानीय काउसिंल में मूत्र के नमूने पहुंचाने शुरु कर दिए.
हंगरी टुडे वेबसाइट के अनुसार सत्ताधारी फ़िडेज़ पार्टी के डिस्ट्रिक्ट मेयर मेट कोसिस चाहते हैं कि 12 से 18 साल के बच्चों-किशोरों के मादक पदार्थ सेवन की वार्षिक जांच हो.
राजनेता और पत्रकारों के भी ड्रग टेस्ट का प्रस्ताव है.
लेकिन कई युवाओं को यह विचार पसंद नहीं आया और बड़ी संख्या में युवाओं ने छोटी बोतलों में पेशाब भरा और उसे बुडापेस्ट के 8वें डिस्ट्रिक्ट काउंसिल ऑफ़िस ले गए. मेयर कोसिस वहीं बैठते हैं.
अरबों की लागतयुवाओं का यह समूह विपक्षी डेमोक्रेटिक गठबंधन पार्टी की शाखा है. काउंसिल भवन के बाहर युवा डेमोक्रेट नेता बेंदेगुज़ कोपानी ज़ारवास ने पत्रकारो से कहा कि सरकार को लोगों की ज़िंदगियों में दख़ल देने की इजाज़त नहीं होनी चाहिए.
उन्होंने आरोप लगाया कि मेयर सभी युवाओं को नशे का आदी समझते हैं.
फ़िडेज़ संसदीय समूह ने ऐलान किया है कि वह इस ड्रग टेस्ट के प्रस्ताव का कुछ \'संशोधनों\' के साथ समर्थन करेगा.
इस टेस्ट में यह सुनिश्चित करना भी शामिल होगा कि बच्चों के ड्रग टेस्ट के परिणाम उनके अभिभावकों को भी बताए जाएं.
डेमोक्रेटिक गठबंधन का कहना है कि इस प्रस्ताव की लागत 40 बिलियन फ़ोरिंट्स (करीब 10.03 अरब रुपये) आएगी.
ये अगले साल के बजट में मादक पदार्थों के प्रसार को रोकने के लिए रखी गई राशि से 400 गुना है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.