पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पति-पत्नी चला रहे थे आईपीएल क्रिकेट का सट्टा, दो साल पहले ही दोनों ने की थी लव मैरिज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उज्जैन। इंदौर रोड स्थित त्रिवेणी हिल्स कॉलोनी में गुरुवार रात 11 बजे पुलिस ने दबिश देकर क्रिकेट का सट्टा चलाते पति-पत्नी को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के लिए सायबर सेल प्रभारी दीपिका शिंदे किराए का मकान तलाशने के बहाने आरोपी के घर एक्टिवा से पहुंची। महिला ने जैसे ही दरवाजा खोला पुलिस टीम ने दबिश दे दी। 


- नरेश ललावत (28 वर्ष) और उसकी पत्नी शर्मिला (25 वर्ष) आईपीएल मैच शुरू होते ही क्रिकेट के सट्टे में लग गए थे।

- उन्होंने बाहर के सटोरिए से सट्टे की लाइन ले रखी थी, जिस पर हर दिन एक लाख रुपए के दांव लग रहे थे।

- पुलिस ने उनके पास से चार मोबाइल, एक एलईडी टीवी, तीन रजिस्टर जब्त किए। आसपास के लोगों ने बताया इस बारे में नानाखेड़ा थाने को भी दो बार सूचना दी थी लेकिन पुलिस ने ध्यान नहीं दिया।

 

दो साल पहले ही दोनों ने की थी लव मैरिज

- एसपी सचिन अतुलकर ने बताया कि नरेश और शर्मिला ने करीब दो साल पहले ही लव मैरिज की थी। दोनों ने सात-आठ महीने से त्रिवेणी हिल्स कॉलोनी में कुसुम विपिन कुमार नागर का  मकान किराए से लिया था।

- शार्टकट से पैसा कमाने के लालच में आकर नरेश ने पत्नी को भी मोबाइल पर आन लाइन सट्टे में लगा दिया।

- एसपी ने बताया कि उक्त सट्टे के बारे में क्षेत्र के लोगों ने ही फोन कर सूचना दी थी। मामले में थाने के पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई होगी।