पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पत्नी को अश्लील मैसेज और फोटो भेजने वाला पति गिरफ्तार, चरित्र जानने के लिए किया ऐसा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल.   पत्नी को सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने वाले एक युवक को सायबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। उसे बदनाम करने की नीयत से उसने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई थी। 

 

पिछले साल हुई थी आरोपी की शादी

एसपी सायबर क्राइम जितेंद्र सिंह के मुताबिक 34 वर्षीय अनिकेत सिंह पवार दिलपसंद रेसीडेंसी मनोरमागंज इंदौर में रहता है। उसकी पिछले साल शादी हुई थी। शादी के बाद युवती रात के समय वाट्सएप पर लोगों से चैट करती थी। इसे लेकर अनिकेत ने उसे रोका और उनका आपसी विवाद हो गया। इसके चलते युवती बीते छह माह से अपने मायके में रह रही थी। इस दौरान आरोपी ने इंस्टाग्राम पर दूसरे नाम से एक आईडी बनाई और पत्नी के चरित्र की सच्चाई जानने के लिए उसे अश्लील मैसेज और फोटो भेजने लगा। 

 

शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की थी एफआईआर

इसकी शिकायत युवती ने सायबर पुलिस से की थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। सायबर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य संकलन पर उसके पति को दोषी पाया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी अनिकेत बीकॉम पास है। 

खबरें और भी हैं...