पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भारतीय महिला की विदेश में हुई हत्या, पति के अरेस्ट होने से उलझ गई कहानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लंदन.

इंग्लैंड में भारतीय मूल की एक महिला की हत्या का मामला सबको उलझा रहा है। पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार किया है लेकिन पड़ोसियों का कहना है कि दोनों में काफी प्यार था और इन्हें कभी झगड़ा करते नहीं देखा गया। घर से ही मिली डेडबॉडी

इंग्लैंड में भारतीय मूल की फार्मासिस्ट जेसिका पटेल  मिडल्सबोरो टाउन में रोमन रोड पर अपने पति के साथ केमिस्ट शॉप चलाती थीं। सोमवार को उनकी डेडबॉडी घऱ से ही मिली। पुलिस ने डेडबॉडी का पोस्टमॉर्टम कराया तो उसपर गंभीर घाव मिले।  इसके बाद पुलिस ने जेसिका के पति मितेश पटेल को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। कहानी उलझी हुई है

 

मितेश की गिरफ्तार तो हो गई लेकिन इस कपल को जानने वाले बताते हैं कि दोनों में अच्छी बॉन्डिंग थी। पड़ोसी बताते हैं उन्हें कभी झगड़ते देखा या सुना नहीं गया। दोनों मैनचेस्टर  में मिले, प्यार हुआ और फिर शादी हो गई। कपल को जो भी जानता है यही कहता है कि वो बहुत फ्रेंडली थे और फॉर्मेसी के कारण अपने एरिया में बहुत पॉपुलर भी थे। ऐसे में किसी को समझ नहीं आ रहा कि मितेश ने जेसिका की हत्या क्यों की होगी?

 

मौत के बाद फैमिली ने क्या कहा ?

जेसिका की फैमिली की तरफ से क्लीवलैंड की लोकल पुलिस ने मौत पर एक स्टेटमेंट जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि, ''हमने दयालु और सौम्य व्यक्ति जेसिका को खो दिया। वो पूरी तरह से अपने दोस्तों और फैमली के लिए समर्पित थी। उसे खोना एक असहनीय दर्द है। परिवार के तौर पर हमने बहुत कुछ खोया है और हमारी सभी से यही गुजारिश है कि हमारी प्राइवेसी और सम्मान का ख्याल कर हमें इस दुख से उबरने का वक्त दें।''