पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शादी के 4 दिन बाद ही सुहागन हुई विधवा, पति के नाम की मेंहदी तक नहीं छूटी थी ; अब चूड़ी भी नहीं रहेंगी कोमल हाथों में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डबरा (ग्वालियर).  शहर के हनुमानगंज डाढ़ा इलाके में एक युवक ने मंगलवार सुबह अपनी पत्नी की साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की शादी 11 मई को ही हुई थी और मंगलवार को उसकी पत्नी को मायके जाना था। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है। मृतक के भाई का कहना है कि रात में पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। ये था पूरा मामला...

जानकारी के अनुसार, हनुमानगंज डाढ़ा निवासी संजय (25) की शादी 11 मई को अनीता के साथ हुई थी। मंगलवार को अनीता मायके जाने वाली थी। इसके चलते रातभर संजय और अनीता आपस में बात करते रहे। मंगलवार तड़के 4 बजे अनीता की आंख लग गई। सुबह 7 बजे परिजन ने दरवाजा खटखटाया तो आरती की नींद खुल गई। नींद खुलते ही उसने देखा कि संजय उसकी साड़ी के फंदे से फांसी पर लटका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

 

दोनों ने रातभर बातें कीं, सुबह 4 बजे पत्नी की आंख लग गई, परिजन ने जगाया तो देखा पति फांसी पर लटका है
 

मृतक के भाई ने बताया कि रात में संजय के कमरे से जोर-जोर से विवाद होने की आवाज आ रही थी। भाभी मायके जाने के लिए 10 हजार रुपए और मोबाइल फोन मांग रही थी। सुबह करीब 3 बजे भाई संजय पानी पीने के लिए कमरे से बाहर निकला था। इसके बाद जब सुबह उसे जगाने पहुंचा तो वह फांसी पर लटका हुआ था। 

 

अनीता को ससुराल आए हुए तीन दिन ही बीते थे। अभी उसके हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी थी, उससे पहले ही पति का साथ छूट गया। संजय की मौत के बाद आरती रो-रोकर बेहाल हो रही थी। आरती का कहना था कि वे तीन दिन से हंसी-खुशी से रह रहे थे। सुबह 4 बजे तक वे आपस में बात कर रहे थे। 4 बजे के बाद उसकी आंख लग गई। सुबह जब परिजन ने दरवाजा खटखटाया तो संजय को फंदे पर लटका देखकर मैं बेहोश हो गई। घर में खुशी का माहौल था। सारे मेहमान अभी रुके हुए थे। पिछले तीन दिन से घर में पारंपरिक कार्यक्रम हो रहे थे। मंगलवार को मैं मायके जाने वाली थी। इसके चलते आधी रात तक परिजन और मेहमान विदाई की तैयारियों में जुटे रहे।

 

आत्महत्या का कारण पता नहीं, हम जांच कर रहे हैं 
 

युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। युवक ने फांसी क्यों लगाई, यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

- रमेश शाक्य, टीआई, डबरा सिटी