पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल. छोला मंदिर इलाके में ज्यादती की शिकार एक महिला ने शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उससे उसके ही देवर ने ज्यादती की थी। पत्नी का अंतिम संस्कार करने के बाद दुखी पति ने भी रविवार शाम हनुमानगंज इलाके में स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों के पास सुसाइड नोट नहीं मिलने से खुदकुशी के असल कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
पत्नी की तरह ही पति ने भी दी फंदे पर झूलकर जान
- हनुमानगंज निवासी मोबाइल फोन शॉप संचालक अपनी 29 वर्षीय पत्नी के साथ शिव नगर कॉलोनी में किराए से रहता था। टीआई छोला मंदिर पंकज द्विवेदी के मुताबिक शनिवार रात 11 बजे महिला पति को फंदे पर मिली। अस्पताल में मृत घोषित किए जाने पर वे शव घर ले आए थे। उसने बेड पर स्टूल रखकर उस पर चढ़कर फांसी लगाई थी।
- इधर रविवार को पत्नी का अंतिम संस्कार करने के बाद पति ने हनुमानगंज स्थित अपने घर पहुंचकर फांसी लगा ली। वह खिड़की का कांच तोड़कर कुंडी खोलकर अंदर घुसा था।
जमानत पर बाहर आ चुका है अारोपी देवर
ससुराल में रहने के दौरान महिला से उसके ही देवर ने ज्यादती की थी। उसने जनवरी 2018 में देवर के खिलाफ मामला हनुमानगंज थाने में दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया था। बाद में वह जमानत पर छूट कर बाहर आ गया था। महिला ने बाद में बयान में कहा था कि उसके साथ कोई घटना नहीं हुई। मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.