पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पति को था पत्नी के कैरेक्टर पर शक, बेडरूम में लगवा दिया स्पाई कैमरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पुणे. एक पत्नी ने पति के खिलाफ बेडरूम में स्पाई कैमरा लगाकर जासूसी करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने वाटर प्यूरीफायर में लगे कैमरे को जब्त कर उसमें रिकॉर्ड कई वीडियो बरामद किए हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपी को पत्नी के कैरेक्टर पर शक था। 

 

ऐसे हुआ कैमरा लगे होने का खुलासा
- पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति चंदन (बदला हुआ नाम) के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
- पत्नी की शिकायत के मुताबिक, उसे इसकी जानकारी तब मिली जब वो घर की सफाई कर रही थी। घर में रखा पुराना प्यूरीफायर उसने नौकरानी को देने के लिए निकला तो उसे उसमें से कैमरा मिला। कैमरे की जांच की तो महिला को खुद के कई निजी पलों की रिकॉर्डिंग मिली।

 

एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है वाइफ
- महिला एक प्राइवेट कंपनी में काम करती और पुणे में ही रहती है। उसका पति से कई दिनों से अनबन चल रहा था।
- पति को शक था कि उसकी वाइफ का किसी के साथ अवैध संबंध चल रहा है। इसी बात की पुष्टि के लिए उसने वीडियो कैमरा लगाया था।

 

पत्नी से अलग रह रहा था पति
- जांच में सामने आया है कि पति पहले विदेश में रहता था और वहां से लौटने के बाद उसे पत्नी पर शक होने लगा। 8 महीने तक साथ रहने के बाद वो अपना घर छोड़कर माता-पिता के बेंगलुरु स्थित घर पर चला गया और अक्सर अपने बेटे से मिलने आता था।
- एक दिन मौका पाकर उसने घर में लगे ‘वाटर प्यूरीफायर मशीन’ में ‘स्पाई कैमरा’ लगा दिया ताकि वो अपनी पत्नी की गतिविधियों पर नजर रख सके।