पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पति को गोली मारी तो जख्मी हालत में चिल्लाते हुए भागा, बदमाशों ने पत्नी की हत्या कर दी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पलवल.  एक व्यक्ति को उसके साले का एक्सीडेंट होने की झूठी सूचना सोमवार रात करीब साढ़े 12 बजे फोन पर दी। इसके बाद दंपती जैसे ही आगरा नहर पर छज्जूनगर गांव के समीप पहुंचा उसे बाइक सवार अज्ञात युवकों ने गोली मार दी। गोली लगने से महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति को दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

 

 

- पुलिस के मुताबिक कैलाश नगर पलवल निवासी महावीर के बेटे राकेश उर्फ सोनू ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात करीब 12 बजे उनके मोबाइल पर किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। उसने कहा सोनू तेरे साले लाला का आगरा नहर पर छज्जूनगर गांव के पास एक्सीडेंट हो गया है। इसके बाद पत्नी रचना को बताया तो वह भी साथ चलने के लिए कहने लगी।

- दोनों बाइक पर सवार होकर रात साढ़े बारह-पौने एक बजे मौके पर पहुंचे, तभी एक बिना नंबर की बाइक पर आए 3 सवार आए। उन्होंने मुंह पर कड़ा बांध रखा था। तीनों के पास हथियार थे। इससे पहले वे कछ समझ पाते तब तक आरोपियों ने उन पर फायरिंग कर दी।

- गोली लगने पर वह चिल्लाता हुआ पेट्रोल पंप पर पहुंच गया, लेकिन आरोपियों ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। पेट्रोल पंप कर्मियों ने सूचना घायल सोनू के पिता महावीर को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस, एंबुलेंस व परिजन मौके पर पहुंच गए, लेकिन आरोपी तब तक फरार हो गए।

- सोनू के पिता महावीर ने बताया कि 8 माह पहले भी अज्ञात युवकों ने रचना को गोली मारी थी। परिजनों का कहना था कि जब किसी को जानते ही नहीं तो पुलिस कार्रवाई कराकर क्या करेंगे।पुलिस ने घायल की शिकायत पर अज्ञात तीन बाइक सवारों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

खबरें और भी हैं...