पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पत्नी का मर्डर किया और 4 घंटे बैठा रहा पास, हैल्थी थी वाइफ तो शक था कि जिंदा न हो इसलिए हाथ बांधे और फिर दबाया गला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मोहाली. अवैध संबंधों के चलते 32 साल की पत्नी रूपा का मर्डर करने वाले आरोपी पति रमेश यादव ने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि मर्डर करने के बाद वह शव के पास 4 घंटे तक बैठा रहा। उसकी पत्नी सेहत में हेल्दी थी, इसलिए उसे डर था कि वह मरी नहीं है और कभी भी उठ सकती है। इसलिए उसने मरी हुई पत्नी के हाथ बांध दिए और फिर चार घंटे तक सामने बैठकर बीयर पीता रहा।

 

 

दोबारा से मरी पत्नी का गला दुपट्टे से अच्छी तरह से घोटा। जब पूरी तसल्ली हो गई तो मकान को ताला लगाकर फरार हो गया। साइकिल पर आधी रात को अपने भाई के पास बुड़ैल पहुंचा और झूठ बताया कि वह बिहार से आया है। आरोपी ने अपने भाई को नहीं बताया कि उसने रूपा का मर्डर कर दिया है।

 

भागकर गया बिहार, पुलिस पहले ही पहुंच गई थी घर


6 मई को जब उसने रूपा के मर्डर की खबर पढ़ी तो वह बिहार भाग गया। अपना व पत्नी का मोबाइल श्रीगंगा जी में चलती ट्रेन से फेंक दिया। वहीं, उससे पहले ही इन्वेस्टिगेशन आॅफिसर अश्वनी कुमार और टीम बिहार में रमेश के घर पहुंच चुकी थी। पिता ने रमेश के बहाने से बुलाकर मटौर पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस रूपा के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकलवा रही है।