पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नशे में धुत्त पति ने की पत्नी की हत्या, बच्चों ने कहा- कातिल है पिता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गया.  बिहार के गया जिले में मंगलवार की रात शराब के नशे में धुत्त पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा और छत से फेंक दिया। बुधवार सुबह पत्नी की मौत हो गई। मृतका का नाम कसुर देवी था। वह बंटी बेलदार की पत्नी थी। घटना डेल्हा थाना क्षेत्र के धनिया बगीचा गांव की है। सूचना मिलने पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। 

 

 

बच्चों को छत पर भेज करने लगा पत्नी की पिटाई
कसुर देवी अपने मायके में होने वाले एक विवाह समारोह में जाना चाहती थी। इसके लिए उसने कई बार पति बंटी से बात की, लेकिन बंटी यह नहीं चाहता था। मंगलवार की रात इसी मुद्दे पर बंटी पत्नी से लड़ने लगा। उसने बच्चों को छत पर भेज दिया और पत्नी को रूम में बंद कर दिया। उसने पहले कसुर देवी के हाथ-पैर बांध दिए फिर लाठी व लोहे की जंजीर से उसकी पिटाई करने लगा। बेरहमी से पीटे जाने पर कसुर देवी बेसुध हो गई। इसके बाद बंटी उसे छत पर ले गया और नीचे फेंक दिया। गंभीर रूप से जख्मी कसुर देवी ने बुधवार सुबह दम तोड़ दिया। 

 

बच्चों ने कहा पिता है हत्यारा
कसुर देवी के बच्चों ने कहा कि पापा ने मम्मी को मार डाला। बेटी अंजली कुमारी ने पुलिस को बताया कि पापा और मम्मी के बीच बहुत झगड़ा हुआ था। पापा ने हम सबको छत पर भेज दिया और मम्मी को रूम में बंद कर मारने लगे। पापा ने पीट-पीटकर मम्मी को मार डाला। सूचना मिलने पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हत्या के आरोपी बंटी को गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...