पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पति ने खुद की दूसरी शादी, जब पत्नी ने भी की तो बाजार में सरेआम लात-घूंसों से पीटा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चाईबासा. शहर के जोड़ा तालाब स्थित टैक्सी पड़ाव मेें मंगलवार को दूसरे मर्द से शादी करने से आक्रोशित पति जगमोहन सावैयां ने पत्नी जोसना सावैयां को बाल पकड़कर कमांडर जीप से खींचकर उतारा और सारेआम जमीन पर गिराकर पिटाई कर दी। लात घूंसों से पिटाई किए जाने के कारण महिला के हाथ, चेहरे व पीठ पर गहरा जख्म हो गया है। ये था पूरा मामला...

 

टैक्सी स्टैंड के पास से गांव के ही एक युवक ने किसी तरह महिला को बाइक पर बैठाकर प्राइवेट अस्पताल में ले जाकर इलाज कराया। इसके बाद महिला ने महिला थाना पहुंचकर पति जगमोहन सावैयां के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है। महिला के अनुसार पति जगमोहन आैर साैतन की प्रताड़ना से तंग आकर उसने पिछले तीन अप्रैल को बरकेला के युवक कृष्णा सावैयां के साथ प्रेम विवाह कर लिया है। महिला ने बताया कि पिछले करीब 15 साल पूर्व जालदा निवासी चंद्रमोहन सावैयां के साथ प्रेम विवाह किया था। 2013 में पति ने दूसरी शादी कर ली। इसके बाद से उसे प्रताड़ित किया जाने लगा।

 

टाटा से पहुंची थी चाईबासा

 

मंगलवार को वह ससुराल में पैसे पहुंचाने के लिए जमशेदपुर से ट्रेन पर चाईबासा आई। वह स्टेशन से चाईबासा के जोड़ा तालाब स्थित टैक्सी पड़ाव पहुंची और बरकेला जाने वाली कमांडर जीप पर बैठ गई। इसी दौरान पूर्व पति जगमोहन ने उसे देखा तो कमांडर जीप के पास आया और बाल खींचकर कमांडर से नीचे उतारा और लात घूंसों से मारने पीटने लगा।

 

जब वह जमीन पर गिरी तो जगमोहन ने जोसना के पीट पर लातों से वार किया। इस वजह से पीठ पर जख्म हो गया। वहीं उसकी चूड़ी टूटने की वजह से कलाई पर भी जख्म हो गया। इसी बीच किसी तरह पूर्व पति से बचाते हुए गांव के एक युवक ने जोसना को बाइक पर प्राइवेट अस्पताल ले गया।

खबरें और भी हैं...