पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शादी की खरीदी कर लौट रहा था परिवार, एक्सीडेंट में पति-पत्नी और बेटे की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

 इटारसी।(एमपी) 18 किमी दूर भोपाल-नागपुर एनएच-69 केसला के पास शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे कार-बाइक की सीधे भिड़ंत हो गई। हादसे में पति-पत्नी और बेटे की मौत हो गई। टक्कर में बाइक व उस पर सवार व्यक्ति उछलकर कार की छत पर जा गिरे। चार वर्ष के बालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मातम में बदली खुशी ...


- कार चालक और बाइक सवार दो पुरुष व एक महिला को चोटें आईं। थाना प्रभारी अशोक वरबड़े ने बताया महेश यादव पत्नी प्रभा पुत्र मोहित (4) और भाई उमेश के साथ शादी की खरीदी के बाद इटारसी से लौट रहे थे।

- केसला के पास बाइक की कार से भिड़ंत हो गई। मोहित की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि महेश ने थोड़ी देर बाद दम तोड़ दिया।

- डॉक्टर ने महेश और बेटे मोहित को मृत घोषित किया। घायलों को चोट अधिक होने से भर्ती करने के 1 घंटे बाद होशंगाबाद रैफर किया।

- होशंगाबाद नर्मदा अपना अस्पताल की डॉ. रेणु शर्मा ने बताया प्रभा पति महेश यादव की शुक्रवार रात मौत हो गई। उमेश की भी हालत गंभीर है।

- पुलिस ने मर्ग कायम कर कार्रवाई शुरू की। शाम को पिता-बेटे का पोस्टमार्टम हुआ। 


 

होशंगाबाद के अस्पताल में चल रहा इलाज 
- उमेश यादव के पैर में फ्रैक्चर सिर में चाेट है। कार ड्राइवर अभिषेक गौर को सिर अाैर हाथ में चोट आई। होशंगाबाद रैफर किया है।

- होशंगाबाद के नर्मदा अस्पताल में उमेश का इलाज चल रहा है। डॉ. शर्मा के मुताबिक उमेश की हालत गंभीर है। अभी उसे ठीक होने में वक्त लगेगा। 

 


शादी का सामान लेने और डॉक्टर को दिखाने आए थे इटारसी 
- हादसे में पीड़िता के चचेरे भाई प्रहलाद यादव ने बताया घायल उमेश यादव की 19 अप्रैल को शादी है। भतीजे मोहित को बुखार आ रहा था।

- शादी का कुछ सामान खरीदने व भतीजे काे डॉक्टर के दिखाने गुरुवार सुबह महेश, उमेश, प्रभा और मोहित इटारसी गए। चारों एक ही बाइक पर सवार थे। 


ब्रेक लगाया और टकरा गई कार
- मैं प्राइवेट कंपनी में जॉब करता हूं। किसी काम से शाहपुर आया था। शाहपुर से वापस भोपाल अकेला ही कार से जा रहा था।

- कार करीब 65-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। केसला से कुछ ही दूर पहले से इटारसी की ओर से बाइक आ रही थी।

- जिसे देख कार रोकने के लिए मैंने ब्रेक लगाया। कार रुकती उससे पहले बाइक आ टकराई।

- कार-बाइक दोनों की रफ्तार अधिक होने से बाइक उझलकर मेरी कार की छत पर आ गिरी। इससे मैं कार के अंदर फंस गया।

 

मातम में बदली खुशई
- बुजुर्ग मां फुल्लबाई और पिता लालजी बेटे महेश यादव, बहु प्रभाव यादव और पौते मोहित की मौत की खबर सुनते ही बिलख-बिलखकर रोने लगे।

- फुल्लाबाई बेसुध हो गई। उमेश यादव गंभीर घायल है। एक सप्ताह बाद उमेश की शादी थी। मोहित सबका लाड़ला था। 


 
खबरें और भी हैं...