पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंखरड़ (चंडीगढ़). दशमेश नगर में 36 साल के कुलविंदर सिंह ने घरेलू कलह से तंग आकर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घरवालों ने आराेप लगाया कि कुलविंदर अपनी पत्नी, साली व उसके पति की यातनाओं से पीड़ित था। इन्हीं के कारण वह परेशान था और इसी वजह से उसने खुदकुशी की। पुलिस ने मृतक के छोटे भाई रणजीत सिंह की शिकायत पर पत्नी, साली व उसके पति पर धारा 306 व 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ये था मामला...
- सब इंस्पेक्टर योगेश कुमार ने बताया कि रणजीत सिंह ने बयान दर्ज करवाए हैं कि उसके बड़े भाई कुलविंदर सिंह की शादी 3 फरवरी 2007 को नूरपुरबेदी निवासी राजविंदर कौर के साथ हुई थी।
- शादी के कुछ समय बाद से ही दोनों में अनबन रहने लगी थी। दोनों का एक बेटा भी है, जिसकी उम्र 11 साल है। कुलविंदर प्राइवेट नौकरी करता था। घरेलू कलेह के चलते अक्सर उसकी पत्नी अपनी बहन के पास चले जाती थी।
- करीब 11 महीने पहले पति-पत्नी में फिर झगड़ा हुआ, जिसके बाद राजविंदर बिना किसी को बताए बेटे को छोड़कर अकेली अपनी बहन के घर चली गई।
खूब मनाने की कोशिश की थी पत्नी ने
- कुलविंदर ने उसे मनाने का बहुत प्रयास किया, लेकिन वह घर नहीं आई। इस वजह से कुलविंदर अक्सर तनाव में रहता था।
- कुलविंदर की मां ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को उसने कहा था कि वह अपनी पत्नी राजविंदर उसकी बहन नरिंदर कौर व जीजा निर्मल सिंह से बहुत परेशान है, इसलिए वह जीना नहीं चाहता।
- शुक्रवार रात को ही 11 बजे कुलविंदर ने अपने घर में फंदा लगा लिया। उसकी आवाज सुनकर घरवाले उसके कमरे की ओर भागे व कमरे का दरवाजा खोलकर देखा कि उसने फंदा लगा लिया था।
- तुरंत उसे फंदे से उतारा गया व अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.