पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 1st Week Of IPL 2018 & Sunrisers Hyderabad On Top, Here Is The Ranking Of All Teams

पहले ही हफ्ते में नंबर-1 पर आई सनराइजर्स हैदराबाद, ऐसा है बाकी टीमों का हाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्पाेर्ट्स डेस्क. आईपीएल 2018 के पहले हफ्ते में ही सनराइजर्स हैदराबाद प्वाइंट्स टेबिल में नंबर-1 पर आ गई है। आईपीएल के 10वें मैच में हैदराबाद ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 5 विकेट से हराकर टॉप स्पॉट हासिल किया। हैदराबाद ने अबतक तीन मैच खेले हैं, जिसमें उसको तीनों में जीत मिली है। इसकी बदौलत प्वाइंट्स टेबिल में उसके 6 प्वाइंट्स और नेट रन रेट +0.772 है। ऐसा रहा सनराइजर्स का तीसरा मैच...

 

- वर्षा बधित इस मैच में हैदराबाद ने कोलकाता को 5 विकेट से हरा दिया। इससे पहले हैदराबाद के बॉलर्स ने शानदार बॉलिंग करते हुए कोलकाता को 138 रन के स्कोर पर रोक दिया था। कोलकाता के लिए क्रिस लिन टॉप परफॉर्मर रहे। उन्होंने 49 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान दिनेश कार्तिक (24 रन) ही टीम के स्कोर को आगे बढ़ाने में योगदान दे सके। नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से कोलकाता बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही। पिछले मैच में कोलकाता के लिए 11 छक्के जमाने वाले आंद्रे रसेल आज जल्दी पवेलियन लौट गए, उन्हें स्टानलेक ने मनीष पांडे के हाथों कैच कराया, वहीं नीतिश राणा, सुनील नरेन और उथप्पा आज सस्ते में आउट हुए। बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। 

 

आगे की स्लाइड्स में देखें, प्वाइंट्स टेबिल में किस नंबर पर है कौन सी टीम...