पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भोपाल मेला समिति के पूर्व अध्यक्ष रमेशचंद्र अग्रवाल की प्रथम पुण्यतिथि पर भजन संध्या आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल. भोपाल उत्सव मेले के पूर्व अध्यक्ष रमेशचंद्र जी अग्रवाल की पहली पुण्यतिथि के मौके पर भोपाल उत्सव मेला समिति द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। भजन संध्या का आयोजन कार्यक्रम न्यू मार्केट स्थित समन्वय भवन में सोमवार यानि आज शाम 7 बजे से होगा।

-समिति के उपाध्यक्ष राजेश जैन अतुल और महामंत्री संतोष अग्रवाल ने बताया कि इस भजन संध्या में गायक बसंत बत्रा, दीपा विश्वकर्मा और शरद मलिक अपनी प्रस्तुति देंगे। इस भजन संध्या में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। इसमें पहले आओ पहले पाओ के आधार पर बैठक व्यवस्था रहेगी। 

खबरें और भी हैं...