पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • International
  • Russia's Hypersonic Weapon That Can Strike Anywhere In The World In MINUTES, With Speed 20 Times More Than Sound

रूस बना रहा है साउंड की स्पीड से 20 गुना ज्यादा तेज मिसाइल, चंद मिनटों में धरती पर कहीं भी कर सकता है हमला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रूस के पास 2020 तक एक ऐसी मिसाइल होगी जो कुछ ही मिनटों में धरती पर कहीं भी किसी भी जगह को तबाह कर सकेगी। कुछ सूत्रों ने दावा है कि उन्हें अमेरिकी खुफिया विभाग से जानकारी मिली है कि रूस  एवेंगार्ड  नाम के  हाइपर सोनिक मिसाइल प्रोग्राम पर काम कर रहा है।   वर्तमान में अमेरिका के पास रूस की एवेंगार्ड मिसाइल सिस्टम का तोड़ नहीं है। ये मिसाइल ध्वनि की रफ्तार से 20 गुना तेजी से चलती है। 
क्या है एवेंगार्ड

 

- एवेंगार्ड एक व्हीकल मिसाइल सिस्टम है। इसमें एक बैलिस्टिक मिसाइल के ऊपर एक तरह का व्हीकल जुड़ा होता है। मिसाइल लॉन्च के बाद ये अपने एरोडायनैमिक्स से हवा में तेजी से तैरता है। ये हवा में तेजी से तीखे मोड़ ले सकता है, जिससे इसे किसी भी मिसाइल से खतरा नहीं होता।  

 

रूस ने पेश किया हथियारों का जखीरा
17 मई को रूस की संसद में राष्ट्रपति पुतिन ने अपने देश के ताक़तवर हथियारों का प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदर्शित हथियारों को "कभी न हारने वाला" बताया। हथियारों के इस ज़ख़ीरे में एक द्वीप से दूसरे द्वीप मार करने वाली मिसाइल से लेकर हाइपरसोनिक रॉकेट और लेजर बीम वाले हथियार भी शामिल थे।

 

अमेरिको जवाब देने के लिए बनाए हथियार
- पुतिन के मुताबिक ये हथियार रूस  ने अमरीका को जवाब देने के लिए बनाए हैं। हथियारों को दिखाते हुए पुतिन ने कहा है कि अब रूस की बात सुनने के लिए पूरी दुनिया मजबूर हो जाएगी। 

खबरें और भी हैं...