- Hindi News
- National
- New Delhi News I Will Visit All Circles Of Haryana In Next 3 Months Khattar
अगले 3 माह में हरियाणा के सभी हलकों का दौरा करूंगा : खट्टर
पटियाला में सीएम हाउस घेरने जा रहे बेरोजगार ईटीटी टीचर्स पर लाठीचार्ज, 3 घंटे में 3 बार पीटा
जब जान पर आती है तो मजहब की बेड़ियां टूट जाती हैं। ऐसा ही हुआ है बाड़ी माजरा के अजय के साथ। बाड़ी माजरा के अजय और जम्मू कश्मीर के अनंतनाग के गांव कुलग्राम की रहने वाली इफरा जान और उसके परिवार से न तो खून का रिश्ता था और न ही मजहब का, लेकिन आज दोनों ही परिवार एक दूसरे के परिवार के बीच खून से भी बढ़ा रिश्ता बन गया। यह रिश्ता बना किडनी ट्रांसप्लांट के दौरान। 34 साल के अजय की किडनी खराब हो गई। डॉक्टर ने किडनी ट्रांसप्लांट बताया। प|ी गीता किडनी देने के लिए तैयार थी, लेकिन ब्लड ग्रुप मैच नहीं कर पाया।
इसी तरह जम्मू कश्मीर के अनंतनाग के गांव कुलग्राम से 47 साल की जुबैदा बानो की भी किडनी खराब हो गई और उन्हें भी ट्रांसप्लांट की सलाह दी गई। उनके परिवार से बेटी इफरा जान किडनी देने काे तैयार हुई ताे उसका भी ब्लड ग्रुप मैच नहीं हुआ। अजय और बानो को लगा कि अब बचना मुश्किल है, लेकिन यहीं से दोनों के बीच मजहब की बेड़ियां टूटनी शुरू हुई। जब दोनों परिवारों को पता चला कि बानाे की बेटी अजय को और अजय की प|ी बानो को किडनी दे सकती है। तब दोनों ने एक-दूसरे को किडनी डोनेट करने का फैसला लिया और 10 जनवरी को ऑपरेशन हुआ।
अब अजय अगर जिंदा है तो मुस्लिम इफरा जान की वजह से और इफरा जान की मां बानो जिंदा हैं तो हिंदू गीता की वजह से। अजय और इफरा जान के बीच अब बहन-भाई का रिश्ता बन गया है। फिलहाल दोनों परिवार चंडीगढ़ में रह रहे हैं और वहां पर ट्रीटमेंट चल रहा है। हर दिन जब तक दोनों परिवार आपस में बात न कर लें तो उन्हें नहीं लगता कि उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।
सिरसा में धुंध के दौरान गैस टैंकर से टवेरा की टक्कर, डेरा आ रहे पंजाब के 5 लोगों की मौत
सिरसा | बरनाला रोड स्थित गांव पनिहारी के पास रविवार सुबह गैस के टैंकर और टवेरा की टक्कर से हुए भीषण टक्कर में पंजाब के 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 5 गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद गैस टैंकर चालक फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यह हादसा सुबह के समय धुंध व बैरीकेड्स से होना बताया गया है। गहरी धुंध में दोनों वाहन आमने सामने आ गए व बेरीकेडिंग के कारण साइड पर वाहन नहीं उतर पाए। पंजाब के मानसा के बुढ़लाडा से गाड़ी चालक सहित 10 श्रद्धालु टवेरा से डेरा सच्चा सौदा सिरसा में नामचर्चा में सेवा करने आ रहे थे। हरियाणा में प्रवेश करते ही पनिहारी के पास हादसा हुआ। मृतकों की पहचान गांव बछुआना निवासी गुरचरण सिंह, बुढलाडा निवासी बंतराम, हरविंदर सिंह, मुकेश व चालक बब्बी के रूप में हुई है।
हरियाणा में पंचायती राज चुनाव की तैयारी शुरू
चंडीगढ़|पंचायती राज चुनाव में भले ही करीब एक साल बाकी हो लेकिन इसकी आहट शुरू हो चुकी है। पंचायती राज विभाग की ओर से वार्डबंदी को लेकर कसरत शुरू की है। सभी उपायुक्तों को पत्र जारी कर 30 जून तक वार्डबंदी का कार्य नए सिरे से करने के दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
एक महीने बाद मिलेंगे दोगुने पैसे कहकर ठगे लिए 9 लाख रुपए
इस्माइलाबाद | रुपए डबल करने का लालच देकर साढ़े 9 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
अजराना खुर्द निवासी पंजाब सिंह ने झांसा थाना में दी शिकायत में बताया सात जून 2018 को उसके पिता की मौत हो गई थी। मौत से पहले उसके पिता ने सात कनाल भूमि बेची थी। नॉमिनी होने के नाते उसके पिता के खाते में जमा करीब 14 लाख रुपए उसके खाते में ट्रांसफर हो गए थे। शिकायतकर्ता का कहना है उसके मोबाइल नंबर पर कई अनजान नंबरों से फोन आए, फोन करने वालों ने कहा एक स्कीम के तहत आप जितना पैसा उनके बताए खातों में डालोगे, कुछ माह बाद दोगुना होकर पैसा आपके खाते में पहुंच जाएगा। वह उनकी बातों में आ गया और उसने अलग-अलग दिनों में कुल साढ़े 9 लाख रुपए की राशि उनके खातों में जमा करवा दी। इसमें से करीब चार लाख चालीस हजार की रसीदें उसके पास है। इसके अलावा करीब पांच लाख की राशि मनीग्राम के द्वारा और पांच पांच हजार रुपए उनके खातों में जमा करवाए। उसने जनवरी 2019 में राशि उनके बताए खातों में जमा करवा दी थी। वह मानसिक रूप से परेशान था। इसका फायदा अनजान ठगों ने उठा लिया है।
यस बैंक में फंसे बिजली निगमों के करोड़ों रुपए
चंडीगढ़|आर्थिक संकट से जूझ रहे यस बैंक ने राज्य सरकार की चिंता भी बढ़ा दी है। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के साथ दक्षिणी हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के करोड़ों रुपए इस बैंक में फंस गए हैं। कर्मचारियों का जीपीएफ भी इसी बैंक में जमा होने से उनके माथे पर भी शिकन आ गई है। बताया गया है कि सरकार का करीब ढाई हजार करोड़ रुपए इस बैंक में फंस गए हैं। इनमें करीब एक हजार करोड़ हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के बताए जा रहे हैं। जबकि दक्षिणी हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम ने भी यहां करोड़ों रुपए की एफडी कराई हुई है। बताया गया है कि इस मामले को लेकर अधिकारियों की ओर से सुलझाने की कोशिश की जा रही है। इधर बिजली निगम एक अधिकारी ने बताया कि बैंक में लेन-देन पर रोक लगा दी है। इसमें बिलों के भुगतान आदि भी शामिल है। कस्टमयर केयर से भी उपभोक्ताओं को यस बैंक में बिल भुगतान न करने की सूचना दी जा रही है। इस मामले को लेकर एक दिन पहले ही कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने भी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि एक हजार करोड़ बिजली निगम के फंस गए। ऐसे ही अन्य विभागों के भी फंसे हैं। सरकार यह बताए कि प्राइवेट बैंक में पैसा क्यों जमा कराया।
महिला दिवस मनाने से कुछ नहीं हाेगा, महिलाओं काे अपने रूल्स खुद ही बनाने हाेंगे: अाईशी घाेष
भास्कर न्यूज | शिमला
महिलाअाें काे अपने रूल्स खुद बनाने हाेंगे। कुछ लाेगाें की अाेर से सब रूल्स महिलाअाें के लिए ही बनाए जाते हैं अाैर उन पर बंदिशें लगाई जाती हैं। एेसे में हम खुद ही अपने रूल्स बना सकती हैं। सभी महिलाएं सक्षम मेंं, महिला दिवस काे सिर्फ एक दिन मनाया जाता है। एक दिन महिला दिवस मनाने से महिलाएं सशक्त नहीं हाेगी। यह कहना है जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष अाईशी घाेष का। वे पहली बार एचपीयू पहुंची अाैर एसएफअाई की अाेर से अायाेजित सेमीनार में छात्राअाें काे संबाेधित किया। उन्हाेंने कहा कि महिला दिवस सिर्फ एक दिन मनाने का दिन नहीं है। आजादी के 70 साल बीत जाने के बाद भी समाज में महिलाओं को दोयम दर्जे का नागरिक माना जाता है। आज भी हर 29 मिनट में छेड़छाड़ का एक मामला दर्ज होता है। यह दर्शाता है इस पितृ सत्तात्मक समाज में महिलाओं को सिर्फ भोग विलास की वस्तु के रूप में ही देखा जाता है,जो कि आज के समाज की वास्तविकता भी है। महिलाएं एक ओर बराबरी की ओर बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर घर के अंदर भी पितृ सत्तात्मक समाज की झलक देखने को मिलती है।
पेज एक के शेष
आईएस से जुड़े कश्मीरी दंपती...
हिना हमले के लिए सोशल मीडिया पर युवकों की तलाश कर रही थी: जहांबेग आईएस की मैग्जीन स्वात-अल-हिंद के फरवरी महीने के संस्करण को प्रकाशित करवाने में शामिल था। इस मैग्जीन को 24 फरवरी को ऑनलाइन जारी किया गया था। सूत्रों ने बताया कि उसने फिदायीन हमले को अंजाम देने के लिए हथियार जुटाना भी शुरू कर दिया था। जहांजेब का एक करीबी अब्दुल्ला बासित अभी आईएस से जुड़े मामले में तिहाड़ जेल में बंद है। हिना भी सोशल मीडिया पर आईएस का समर्थन करने वाले हैंडल पर सक्रिय थी। वह हमले के लिए युवकों की तलाश कर रही थी।
केरल में 5 नए मरीज...
पहला संक्रमित 105 लोगों के संपर्क में आया था, दूसरा 168 और तीसरा 64 लोगों के संपर्क में आया था। सभी 337 लोगों को आइसोलेशन में रखा गया है और इनके नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं।
मंगलुरू पोर्ट ने पनामा का झंडा लगे क्रूज को ठहरने की इजाजज नहीं दी
पनामा का झंडा लगे एक क्रूज शिप को मेंगलुरू पोर्ट के अधिकारियों ने ठहरने की इजाजत देने से मना कर दिया है। केंद्र ने किसी भी पोर्ट पर विदेशी जहाजों को पनाह देने पर रोक लगा रखी है।
{उत्तराखंड के स्वास्थ्य विभाग ने सलाह दी है कि कोविड के खतरे को देखते हुए राज्य के सभी स्कूल बंद कर दिए जाएं।
{दाेहा से अमेरिका होते हुए चेन्नई पहुंचे 15 साल के लड़के को निगरानी में रखा गया है। {संचार नियामक ने जिओ और बीएसएनएल से कहा है कि वह कॉल के पहले कोराेना की चेतावनी का मैसेज चलाएं। {अरुणाचल में फेसबुक पर कोराेना की अफवाह फैलाने वाले युवक पर मामला दर्ज।
इटली में 1.6 करोड़ लाेगों को अलग-थलग किया, यह कुल अाबादी का 25%
इटली में संक्रमण के चलते उत्तरी इटली को लॉकडाउन कर करीब 1.6 करोड़ लोगों को अलग-थलग रखा गया है। यह उसकी कुल आबादी का 25% से ज्यादा है। पिछले सप्ताह सभी स्कूलों और विश्वविद्यालयों को 10 दिन के लिए बंद करने की घोषणा की थी। सरकार ने इन उपायों को 3 अप्रैल तक लागू रखने का आदेश दिया है। लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान की यात्रा के लिए विशेष मंजूरी लेनी होगी। यूरोप में कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक मामले 4636 इटली में ही मिले हैं।
{इटली के प्रयासों की विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सराहना की है। {ईरान में 49 अौर मौतें हो गईं। वहां अब तक 194 मौतें हो चुकी हैं। {चीन ने बीजिंग में 19 अप्रैल से होने जा रहे 10वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह को स्थगित कर दिया है। {चीन में क्वरैंटाइन सेंटर में तब्दील किए गए होटल के ढहने से 10 की मौत हो चुकी है। {दक्षिण कोरिया में संक्रमण के मामले सबसे कम दर पर पहुंच गए हैं।
संक्रमण फैले जहाज को न्यूयॉर्क में ठहरने की मंजूरी, शहर में इमरजेंसी लगी
कोविड फैले अमेरिकी जहाज को न्यूयॉर्क ने अपने बंदरगाह पर ठहरने की अनुमति दे दी है। इसके बाद शहर में इमरजेंसी लगा दी गई। कोविड 30 राज्याें में फैल चुका है, जिससे 19 मौतें हुई हैं।
सुबह राणा अरेस्ट, शाम को...
इसके बाद शनिवार दाेपहर काे ईडी उन्हें बल्लार्ड एस्टेट स्थित अपने दफ्तर लेकर अाई थी। उनकी प|ी बिंदू कपूर, बेटियाें- राखी कपूर टंडन, राेशनी कपूर अाैर राधा कपूर के ठिकानाें पर भी छापे मारे गए।
राणा कपूर की बेटी राेशनी कपूर काे इमिग्रेशन विभाग के अधिकारियाें ने रविवार शाम मुंबई हवाईअड्डे पर विदेश जाने से राेक दिया। उनके खिलाफ लुकअाउट नाेटिस जारी है। वह ब्रिटिश एयरवेज के विमान से लंदन जाने के लिए छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पहंुची थीं। हालांकि, उन्हें हिरासत में नहीं लिया गया है।
हाई कोर्ट ने प्रदर्शनकारियों ...
तब कोर्ट ने साेमवार 2 बजे तक के लिए अगला आदेश सुरक्षित रख लिया। कोर्ट ने यह भी कहा कि यह मामला विशुद्ध रूप से िनजी स्वतंत्रता में दखल का है। हाेर्डिंग्स में काेई जिक्र नहीं है कि इन्हें किस कानून के तहत लगाया गया है। सार्वजनिक स्थान पर संबंधित व्यक्ति की अनुमति के बिना उसका फोटो या हाेर्डिंग लगाना गलत है। यह राइट टू प्राइवेसी (निजता के अधिकार) अाैर मान-सम्मान का उल्लंघन है। यह गंभीर िवषय है। कानूनन वसूली के अाैर भी रास्ते हैं, लेकिन िकसी काे बदनाम करने का िकसी काे हक नहीं है। बता दे कि हाईकोर्ट ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लिया था।
इससे पहले बेंच ने लखनऊ के पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे अाैर डीएम अभिषेक प्रकाश से कहा था वे बताएं कि ये हाेर्डिंग्स िकस कानून के तहत लगाए गए हैं। दरअसल, लखनऊ प्रशासन ने सीएए के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन से हुए नुकसान की वसूली के लिए 57 लाेगाें के हाेर्डिंग्स लखनऊ के मुख्य चाैराहाें पर लगाए थे।
दावा: हिंसक प्रदर्शन से 1.61 कराेड़ का नुकसान : डीएम अभिषेक प्रकाश के मुताबिक राजस्व कोर्ट स्तर से नुकसान की भरपाई के लिए उपद्रवियों के खिलाफ रिकवरी नोटिस जारी किया गया है। इस हिंसक प्रदर्शन में 1.61 करोड़ की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
संगरूर में ट्रेन की धमक से छत गिरी, सो रहे दंपति और दोनों बेटों की मौत
सिर्फ वही नकारात्मक खबर जो अापको जानना जरूरी है।
447 मेडिकल अफसर पदों के लिए हुई लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित
राेहतक | हरियाणा स्वास्थ्य विभाग में 447 मेडिकल अफसर के रिक्त पदों को भरने के लिए कराई गई लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। हेल्थ यूनिवर्सिटी की ओर से वेबसाइट पर रिजल्ट अपलोड किया है। परीक्षा नियंत्रक विभाग के अधिकारी ने दावा किया है कि घोषित किए गए रिजल्ट में 50 फीसदी से अधिक उम्मीदवार ऐसे हैं जो 50 फीसदी अंक भी हासिल करने में सफल नहीं हो पाए हैं।
सराहनीय कार्य करने वाली महिला पंच, सरपंच, ब्लॉक समिति एवं जिला परिषद सदस्या को दी जाएगी स्कूटी : दुष्यंत चौटाला
जींद| उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पंचायती राज संस्थाओं की महिला प्रतिनिधियों को तोहफा देते हुए कहा कि जिन्होंने अपने वार्ड एवं गांवों के विकास एवं समाजोत्थान में उत्कृष्ट भूमिका निभाई है, उन सभी जनप्रतिनिधियों को राज्य सरकार की ओर से एक-एक स्कूटी प्रोत्साहन के रूप में उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने यह घोषणा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर राजकीय महिला महाविद्यालय के सभागार में आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया।
कालाअंब को रॉ मैटीरियल सप्लाई करने वाला आरोपी अम्बाला से गिरफ्तार
नाहन | कालाअंब के दवा उद्योग डिजिटल विजन से उद्योग में बनने वाली दवा कोल्ड बेस्ट के लिए रॉ मैटीरियल सप्लाई करने वाला आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अम्बाला स्थित ठाकुर इंटरप्राईजेज ने दवा के लिए प्रोपलीन ग्लाइकोल सप्लाई किया गया था। इस कैमिकल में मिलावट पाई गई है। मिलावट को ही बच्चों की मौत का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने आरोपी विभोर चितकारा को अंबाला से गिरफ्तार कर रविवार को जज के सामने पेश किया। जहां से आरोपी को 11 मार्च तक रिमांड पर भेज दिया गया है। यह मामला जम्मू कश्मीर के रामनगर में बच्चों की मौत के बाद सामने आया था। इसके बाद जम्मू कश्मीर के स्टेट ड्रग कंट्रोलर ने हिमाचल व हरियाणा के स्टेट ड्रग कंट्रोलर को मामले में कार्रवाई के लिए लिखा था। 15 फरवरी को स्टेट ड्रग कंट्रोलर व 17 फरवरी को सैंट्रल ड्रग कंट्रोलर की टीम ने उद्योग में छापेमारी कर सैंपल भरे थे।
दो टीचर्स ने भाखड़ा में छलांग लगा दी, हालांकि गोताखोरों ने दोनों को बाहर निकाल लिया। बस के नीचे लेट गए।
यमुनानगर में हिंदू ने मुस्लिम को और मुस्लिम ने हिंदू को किडनी डोनेट कर बचाई जान
इस्माइलाबाद में ठगों ने फोन कर कहा-नई स्कीम आई है
हिमाचल के मणिकर्ण में टूरिस्ट बस में लगी आग, यात्री सुरक्षित
भास्कर न्यूज | सिरसा
रानियां विधानसभा क्षेत्र आयोजित प्रगति रैली में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अगले 3 महीनों में प्रदेश के सभी हलकों का दौरा करने का एेलान किया जिससे विकास कार्यों को गति मिल सके। सीएम ने यहां 50 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया और सिरसा के विकास के लिए 215 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हमारी सरकार ने मंथन करके बजट जारी किया था। जिस पर विपक्ष आलोचना भी नहीं कर पाया। हमारी सरकार ने पर्ची और खर्ची का सिस्टम खत्म कर दिया है। अब तो आपके बच्चों की शिक्षा के लिए लोन गारंटर भी सरकार बनेगी। ऐसी योजना हमने बनाई है। इसके अलावा किसानों के फायदे के लिए अब वे किसी भी मंडी में अपनी फसल बेच सकेंगे। हमने प्राइवेट मंडी बनाने के लिए भी मंजूरी दे दी है। अगर कोई आढती किसान या सोसायटी मिलकर प्राइवेट मंडी बनाना चाहे तो बना सकता है। वहां भी सरकार सुविधाएं उपलब्ध करवाएगी। सीएम ने कहा सिरसा में दो कांग्रेस के विधायकों को छोड़ दिया जाए तो बाकी सारे हम अपने ही मानते हैं, भले ही हमारी पार्टी का यहां से कोई विधायक ना जीता हो। हमने किसी के साथ भेदभाव नहीं करना।
सिरसा|क्षतिग्रस्त टवेरा व टैंकर।
पटियाला | सूबे में 14136 टेट पास अध्यापकों के लिए सिर्फ 1664 पोस्ट निकालने से खफा होकर सीएम हाउस रोजगार मांगने जा रहे बेरोजगार ईटीटी टेट पास अध्यापकों को पुलिस ने दोपहर 2 से लेकर शाम साढ़े 5 बजे तक साढ़े 3 घंटे में 3 बार दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। पहली बार लाठीचार्ज के बाद जब अध्यापक वाईपीएस चौक पर धरने पर बैठ गए। लाठीचार्ज में कई की पगड़ियां उतर गईं, कई महिला टीचरों के दुपट्टे फट गए। 5 अध्यापक अस्पताल में भर्ती हंै। दुखी अध्यापकों ने पुलिस वाहनों के नीचे लेटकर जबकि दो अध्यापकों ने भाखड़ा नहर में कूदकर रोष जताया। पुलिस ने 10 अध्यापकों को हिरासत में लिया है। देर रात तक टीचर्स का धरना जारी है।
_photocaption_कुल्लू | मणिकर्ण में भुंतर से मणिकर्ण-बरशैणी जा रही एक निजी बस में अचानक आग भड़क गई। जब तक दमकल विभाग कुल्लू से मौके पर पहुंचा तब तक बस पूरी तरह से जल चुकी थी। हादसा उस समय पेश आया जब एक निजी बस भुंतर से बरशैणी रूट पर जा रही थी कि मणिकर्ण से आगे निकलने के बाद जब यात्रियों को बैठाने के लिए बस रोकी हुई थी उस समय अचानक बस में आग भड़क उठी। बस में बैठे यात्री एकाएक बाहर निकल गए। घटना के समय अफरातफरी की स्थिति बनी रही। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम भी मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया।*photocaption*
{महिलाअाें के खिलाफ लगातार बढ़ रही है हिंसा
अाईशी घाेष का कहना है कि समाज मंे पुरुषों को ही प्राथमिकता दी जाती है दूसरी ओर लिंग के नाम पर महिलाओं के साथ भेदभाव होता है। महिलाओं के साथ हिंसा के दर्ज होने वाले मामले बड़ी संख्या में बढ़ रहे है और न दर्ज होने वाले मामले जो सामने आते ही नहीं हर दिन देखने को मिलते है।
_photocaption_एचपीयू में जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष अाईशी घाेष ने छात्राअाें काे संबाेधित किया।*photocaption*
सिर्फ वही नकारात्मक खबर जो अापको जानना जरूरी है।
 **
सुनाम | स्थानीय रेलवे स्टेशन के समीप इंदरा बस्ती में हनुमान मंदिर के पास एक मकान की छत गिर गई। जिससे कमरे में सो रहे दीपक(30), उसकी प|ी ऊषा (28) व दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। जबकि छत पर सो रहे परिवार के 3 सदस्य पिता बलबीर सिंह, माता कृष्णा देवी व बहन रेखा रानी जख्मी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसा शनिवार रात 12 बजे उस समय हुआ जब घर के करीब से ट्रेन गुजरी। ट्रेन की धमक से मकान की छत गिर गई। दीपक के माता-पिता के शोर मचाने पर एकत्र पड़ोसियों ने सभी को मलबे से निकाला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने दीपक, उसकी प|ी ऊषा, बेटे बब्बी (8) व नवी (6) को मृत घोषित कर दिया गया। दीपक कार पेंटर का काम करता था और छोटे से पुराने घर में परिवार समेत रहता था। भवानीगढ़ से उसकी बहन रेखा परिवार से मिलने आई थी। एक कमरा होने के कारण दीपक अपनी प|ी व दोनों बच्चों के साथ शनिवार रात को कमरे में सो गया। पड़ोसी राजपाल, सोमा रानी, अमृत कुमार ने बताया कि बारिश से छत में पानी आने पर उसने शनिवार को दिन में छत पर मिट्टी भी डाली थी।
 **
सिरसा | प्रगति रैली के दाैरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल को हल भेंट करते बिजली मंत्री रणजीत सिंह।
चंडीगढ़. पंजाब. हिमाचल. हरियाणा**
नई दिल्ली, सोमवार 09 मार्च, 2020 |
08