पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गैरहाजिर इंजीनियर ने कहा-मैं विष्णु का दसवां कल्कि अवतार हूं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वडोदरा। गुजरात में नर्मदा निगम के एक अधिकारी ने खुद को भगवान विष्णु का दसवां कल्कि अवतार घोषित कर दिया है। रमेशचंद्र एच. फेफर नामक इस इंजीनियर ने दफ्तर से मिले कारण बताओ नोटिस के लिखित जवाब में यह बात कही। फेफर को ऑफिस से लगातार आठ महीने से अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। खुद को बताया विष्णु का कल्कि अवतार…

जवाब में फेफर ने कहा, 'मैं भगवान विष्णु का दसवां कल्कि अवतार ही हूं और फिफ्थ डायमेंशन मतलब तरियातीत अवस्था में रह कर साधना करते हुए वैश्विक चेतना में परिवर्तन का कार्य कर रहा हूं। मैं ये कार्य ऑफिस में बैठ कर नहीं कर सकता। अभी राजकोट में रहते हैं। 13 महीने पहले उनकी पत्नी ने प्रताड़ना की शिकायत की थी, तब भी उन्होंने ड्रामा किया था। शुक्रवार को कहा कि 'मैं भगवान विष्णु का 10वां कल्कि अवतार हूं। मोदी दुर्योधन तो आडवाणी अर्जुन का अवतार हैं। अभी भारत में राक्षसों का राज चल रहा है। आगामी महीनों में सुशासन आएगा। सतयुग का एहसास होगा।

घर में पेन किलर-एंटी बॉयोटिक दवाइयां

रमेशचंद्र फेफर के घर में दवाइयों से भरे पैकेट भी मिले। इनमें पेन किलर, एंटी बायोटिक, माइग्रेन आदि की गोलिया हैं। डॉक्टर कमल पारेश ने ऐसे मामले को सोमाटाईजेशन डिसॉर्डर करार देते हुए कहा कि 'ऐसी स्थिति वाले व्यक्ति को कोई रोग नहीं होता लेकिन उसे लगातार ऐसा प्रतीत होता है कि वह रोगी है। डॉक्टरों को दिखाने के बजाय ऐसा व्यक्ति सेल्फ ट्रीटमेंट करता रहता है।

 
खबरें और भी हैं...